MP Cop News: तीन सप्ताह तक भटके कैब ड्राइवर और पीड़ित छात्र की सामने आई पीड़ा

भोपाल। अभी तक सीमा विवाद पर थाना प्रभारियों को मामला टालते जूझते सुना और देखा है। लेकिन, बंधक बनाकर कार से अगवा करके लूटने के मामले में एसपी एक-दूसरे का मामला बताकर केस डायरी यहां-वहां भेजते रहे। यह मामला भोपाल(MP Cop News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र का है। तीसरे एसपी डाकिये की तरह दोनों एसपी के बताए अनुसार जीरो पर दर्ज केस डायरी भेजने का काम करते रहे। इस बीच उत्तर प्रदेश के इटावा पुलिस ने इन विवादों के बीच एक लुटेरे को कार के साथ दबोच लिया।
तीन सप्ताह थकने के बाद पीड़ित घर चला गया
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार अंकित जायसवाल (Ankit Jaiswal) प्रायवेट टैक्सी चलाते हैं। उनको 14 अप्रैल को ऑनलाइन दो सवारियों को लांबाखेड़ा (Lambakheda) छोड़ने की बुकिंग मिली थी। जिसके बाद उसने भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) के प्लेटफार्म नंबर छह से सवारियों को कार में बैठाया। दोनों आरोपी उसे ईटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित लांबाखेड़ा ले गए। जिस स्थान पर उतरने के लिए बुकिंग हुई थी उससे कुछ मीटर पहले अंकित जायसवाल को लघुशंका के बहाने रोक लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मारपीट करके उससे कार छीन ली। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद अंकित जायसवाल को बंधक बनाकर पिछली सीट पर पटक दिया। रात भर वह दोनों कार यहां-वहां घुमाते रहे। इसके बाद वे सीहोर (Sehore) जिले के दोराहा (Doraha) थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर 14 अप्रैल की सुबह लगभग छह बजे पहुंचे। वहां अंकित जायसवाल कार (Car) से निकलकर भागा और उसने शोर मचाया। यह बात पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने डायल-112 को दी थी। सिहोर जिले के दोराहा थाना पुलिस ने अंकित जायसवाल के बताए अनुसार पूरा घटनाक्रम और नक्शा बनाया। इसके बाद मामला ईटखेड़ी थाने का मानते हुए केस डायरी वहां भेज दी गई। अंकित जायसवाल के साथ हुई लूट का मामला दोराहा थाने ने घटना के कुछ घंटों बाद जीरो पर दर्ज करके केस डायरी सीहोर एसपी कार्यालय के माध्यम से भोपाल देहात के तत्कालीन एसपी रामशरण प्रजापति (SP Ramsharan Prajapati) के पास पहुंचा दी थी। लेकिन, ईटखेड़ी थाना पुलिस ने उसे निशातपुरा (Nishatpura) थाने का मामला बताते हुए दोराहा थाने को डायरी वापस भेज दी। इसके बाद यह डायरी डीसीपी जोन-4 कार्यालय को भेजी गई। वहां से केस डायरी निशातपुरा थाने को मिली। थाना पुलिस ने लांबाखेड़ा को ईटखेड़ी और निशातपुरा की सीमा बताते हुए जहां से वारदात शुरु हुई उसे ईटखेड़ी का बताकर वापस लौटा दिया। इसके बाद फिर केस डायरी दोराहा थाने में पहुंची। वहां से मामला पुलिस अधिकारियों को बताया गया। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदानी अधिकारियों को फटकारा तो 05 मई को आनन-फानन में पुलिस ने बंधक बनाकर लूट करने का प्रकरण 193/26 दर्ज कर लिया।
इटावा के कुख्यात बदमाश
पुलिस के अनुसार अंकित जायसवाल जब कार से उतरकर भागा तो वह जख्मी हो गया था। वह निशातपुरा और ईटखेड़ी थाने (MP Cop News) में भी गया था। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने पुश्तैनी घर शहडोल (Shahdol) जिले के उमरिया गांव में चला गया। अब ईटखेड़ी थाना पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। इधर, इस मामले का एक आरोपी आदित्य रावत (Aditya Rawat) है जो कि उत्तर प्रदेश (UP) के इटावा (Itawa) जिले में गिरफ्तार हुआ है। उसके खिलाफ बलेवर (Balevar) थाने में पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी वहां से वारदात करने के बाद ही भोपाल आए थे। जिसके बाद कार लूटकर वहां वापस पहुंचे तो घेराबंदी में एक पकड़ा गया। ईटखेड़ी थाना पुलिस की एक टीम उस आरोपी के अलावा जब्त कार को लेने के लिए रवाना हो गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।