Bhopal Loot News: लूट के पीड़ित ने बदमाश का पीछा करके उसे दबोचा

Share

Bhopal Loot News: जिस थाने में कानून—व्यवस्था और जांच वाले अफसर तैनात करके किया जा रहा प्रयोग वहां समन्वय की कमी हुई उजागर

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। व्यापमं चौराहे पर 04 मई की रात चाकू की नोंक पर एक कैंटीन संचालक को लूट लिया गया। जिसमें भोपाल (Bhopal Loot News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने बारह घंटे बाद प्रकरण दर्ज किया। इसके अलावा लुटेरे का पीछा करके पीड़ित ने ही उसे दबोचा। जबकि पुलिस ने खुलासा करके दावा किया कि वह उसके प्रयासों से हिरासत में आया। इस थाने को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रयोगों के तौर पर दो निरीक्षक तैनात करके जनता को सुगम न्याय दिलाने के लिए चयनित भी किया है।

कई मामलों में जेल जा चुका है आरोपी

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार वीर सिंह पवार पिता इमरत सिंह पवार उम्र 38 साल एमपी नगर (MP Nagar) स्थित कामधेनु काम्पलेक्स (Kamdhenu Complex) में रहते हैं। वे 3 अप्रैल को मोटर साइकिल से न्यू मार्केट की तरफ जा रहे थे। जब वीर सिंह पवार (Veer Singh Pawar) व्यापमं (Vyapam) चौराहे पर रात आठ बजे पहुंचे तो दोस्त का फोन आ गया। वह बातचीत कर रहे थे। तभी एक मोटा व्यक्ति आया और उसने मोबाइल (Mobile) छीनकर चाकू गर्दन पर अड़ा दिया। आरोपी ने मारपीट करते हुए जेब में रखे पांच हजार रुपए, पैन कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज वाला पर्स छीन लिया। चांदी का पहना हुआ ब्रेसलेट भी आरोपी ने उतारने के लिए बोला। पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत तुरंत पता नहीं चली थी। अगले दिन पीड़ित ने थाने आकर घटना बताई। जिसके बाद 04 मई को पुलिस ने लूट का प्रकरण 279/26 दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को लूट के शिकार पीड़ित ने ही अपने प्रयासों से दबोचा। आरोपी वारदात करने के बाद छह नंबर बस स्टाफ की तरफ भागा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जितेंद्र अहिरवार पिता कमल सिंह अहिरवार उम्र 34 साल को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लूटा गया माल भी बरामद हो गया है। उसके खिलाफ 2009 में मारपीट का प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा जितेंद्र अहिरवार (Jitendra Ahirwar) कोलार रोड थाने में चाकू लेकर घुमते हुए पकड़ाया था। रातीबड़ थाना पुलिस उसे सट्टा खेलते हुए पकड़ चुकी है। इसके अलावा वह इंदौर के छत्रीपुरा थाने में गबन के मामले में 2022 में गिरफ्तार किया जा चुका है। हबीबगंज थाना पुलिस ने पिछले साल ही चोरी के एक मामले में आखिरी बार गिरफ्तार किया था। आरोपी को 05 मई की दोपहर जिला न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेवानिवृत्त भेल कर्मचारी की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!