Bhopal News: प्रवेश मार्ग पर झगड़ा करने पर रोका था, हमलावरों की पहचान नहीं हुई

भोपाल। पीएचक्यू के कार्मिक शाखा में तैनात अधिकारी को दो युवकों ने पत्थर मारकर लहुलूहान कर दिया। वारदात से पहले उन्हीं दोनों युवकों को पुलिस मुख्यालय के प्रवेश मार्ग पर झगड़ा करने और शोर मचाने से उन्होंने रोका था। भोपाल (Bhopal News) शहर की जहांगीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
आरोपियों ने पत्थर मारकर किया जख्मी
जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार हमले में अर्पित गुप्ता पिता स्वर्गीय सतीश कुमार गुप्ता उम्र 33 साल जख्मी हैं। वे रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित नीलबड़ के भूपति परिसर में रहते हैं। वह पीएचक्यू की कार्मिक शाखा में एएसआई हैं और बाबू का काम करते हैं। हमले की यह घटना 04 मई की रात लगभग दस बजे हुई थी। घटना के वक्त अर्पित गुप्ता चाय पीकर वापस पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर दो से भीतर जा रहे थे। तभी वहां पर दो व्यक्ति एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जोर-जोर तरीके से हंगामा कर रहे थे। ऐसा करने से उन्होंने रोका और बताया कि यह पुलिस मुख्यालय हैं। यहां पर ऐसा करना गैरकानूनी है। इसके बाद वह दोनों अलग-अलग दो मोटर साइकिल नंबर से वहां पर आए। ऐसा करने से उन्हें रोका गया तो आरोपियों ने पत्थर मारकर अर्पित गुप्ता को जख्मी कर दिया। पत्थर लगने के कारण जख्मी के सिर पर पांच टांके भी आए हैं। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में 04—05 मई की दरमियानी रात प्रकरण 118/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस मोटर साइकिल नंबर के जरिए हमलावरों का पता लगा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।