Bhopal News: स्कूल बस ने लेब्रा डॉग को कुचला

Share

Bhopal News: मालिक के सामने गई जान, वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। सड़क पर लेब्रा नस्ल के डॉग को स्कूल बस ने कुचल दिया। दुर्घटना भोपाल शहर के  शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

स्कूल बस को किया जब्त

शाहपुरा (Shahpura) थाना  पुलिस के अनुसार घटना 30 अप्रैल की सुबह साढ़े छह बजे सरस्वती नगर (Saraswati Nagar) के नजदीक बस्ती में हुई। थाने में शिकायत गौरव भारके (Gaurav Bharke) पिता मनोज भारके उम्र 27 साल ने दर्ज कराई। घटना के वक्त वे अपने लेब्रा डॉग (Labra Dog) को घुमा रहे थे। तभी स्कूल बस एमपी-04-पीए-3858 के चालक ने पीछे से उसको कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद वहां काफी हंगामा भी हुआ। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 170/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है। वहीं लेब्रा डॉग जिसकी उम्र लगभग एक साल थी उसको पीएम के लिए जहांगीराबाद स्थित वेटरनरी अस्पताल (Veterinary Hospital) भेज दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पुजारी और उसकी पत्नी की पलंग पर मिली लाश
Don`t copy text!