Bhopal News:रिवर्स होते वक्त पिछले पहिए में सिर कुचलने से दो दिन पूर्व हुई थी युवक की मौत

भोपाल। बारात लेकर आई बस के पिछले पहिए के नीचे आकर एक युवक की हुई मौत के मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हुई थी। दुर्घटना उस वक्त हुई जब बस रिवर्स हो रही थी।
सिर पर चढ़ गया था बस का पहिया
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में अतीक खान पिता मोहब्बत खान उम्र 28 साल की मौके पर ही मौत हो गई थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 30/26 कायम करके मामले की जांच कर रही थी। उसके सिर पर बस (Bus) एमएच-04-जी-9451 का पहिया अतीक खान (Ateeq Khan) के सिर पर चढ़ गया था। जिस बस से यह भीषण हादसा हुआ वह बारातियों को उतारने के बाद रिवर्स हो रही थी। दुर्घटना 26—27 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग सवा दो बजे हरीपुरा कचरा खंती के पास हुई थी। अतीक खान कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रई में रहता था। बारात कटारा हिल्स से आई थी। वह वापस लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। घटना स्थल पर मृतक का भाई मुकेश खान (Mukesh Khan) पिता मोहब्बत खान उम्र 32 साल भी था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर बस चालक के खिलाफ 29 अप्रैल को प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद पुलिस ने बस को तुरंत जब्त कर लिया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।