MP Cop News: जेल से बाहर आने के बाद पीड़ित ने सोशल मीडिया में वीडियो बयान देकर बताई आपबीती, लाखों रुपए की चोरी मामले में जबरिया खुलासे का दबाव

भोपाल। चोरी के एक मामले में दो संदेही युवकों को हिरासत में लेकर गुनाह कबूलने थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का सनसनीखेज आरोप लगा था। भोपाल (MP Cop News) शहर की टीटी नगर थाना पुलिस ने जिन दो संदेहियों को हिरासत में लिया था उसमें से एक युवक को एसीपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भी भेज दिया गया था। उसने ही बाहर आकर पुलिस प्रताड़ना की कड़वी सच्चाई वीडियो (Video) बयान जारी करके उजागर की है। पुलिस की पिटाई से एक युवक का हाथ टूटने का भी आरोप लगा है।
खून की उल्टी होने पर कराया भर्ती
जानकारी के अनुसार अंजली काम्पलेक्स (Anjali Complex) में चोरी की वारदात हुई थी। उसके बाद डायल-112 ने दो युवकों को कटसी के पास से हिरासत में लिया था। इसमें आयुष गोलाईत उम्र 21 साल और अतुल चोटाले (Atul Chotale) थे। आयुष गोलाईत (Ayush Golait) अंबेडकर नगर स्थित नालंदा बुद्ध विहार (Nalanda Buddh Vihar) में रहता है। वह दोनों कोलार रोड (Kolar Road) में स्थित एक दोस्त की हल्दी रस्म में शामिल होकर लौट रहे थे। कटसी के पास नल से मुंह धोते वक्त पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद वह उन्हें लेकर अंजली काम्पलेक्स में भी गई थी। वहां पीड़ित ने उन्हें देखकर वारदात में शामिल नहीं होने की बात बोली। इसके बाद उन्हें थाने लाकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट का यह आरोप उप निरीक्षक राघवेंद्र सिकरवार (SI Raghvendra Sikarwar) समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों पर लगा है। आयुष गोलाईत के पैर में आलपिन चुभोकर सच-सच बोलने का दबाव भी बनाया गया। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने खून की उल्टी की तो पुलिस ने जेपी अस्पताल (JP Hospital) में भर्ती करा दिया।
पैसा मांगने का भी लगाया आरोप

आयुष के हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। परिवार का कहना है कि उसे पकड़ने के बारह घंटे बाद भी पुलिस ने परिजनों को सूचना नहीं दी। इसके अलावा उनके मोबाइल भी बंद कर दिए गए थे। कंचन गोलाईत (Kanchan Golait) का आरोप है कि एक परिचित के जरिए पुलिस ने उनसे जमानत के लिए 20 से 30 हजार रुपए का इंतजाम करने का दबाव भी बनाया। इसके बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। जिसमें आयुष को जमानत मिल गई जबकि उसके दोस्त को जेल भेज दिया गया। आयुष गोलाईत के खिलाफ कमला नगर और टीटी नगर थाने में पांच प्रकरण दर्ज है। लेकिन, परिजनों का कहना है कि अब वह सुधर रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने उसके साथ बर्बरता की है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से परिवार ने लिखित में भी शिकायत की है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।