Bhopal News: दाहिने हाथ की दो उंगलियों में आई गंभीर चोट, मामला दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार बस के चालक ने ई—रिक्शा चालक के दाहिने हाथ में टक्कर मार दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है ई—रिक्शा चालक को अहसास हो गया था कि बस निकलने के लिए रास्ता नहीं है। इसलिए वह हाथ देकर उसे रूकने के लिए इशारा कर रहा था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दाहिने हाथ पर ही बस टकरा दी
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी कमल सिंह पिता बाबू सिंह उम्र 61 साल है। घटना 27 अप्रैल की शाम लगभग पौने सात बजे जेपी नगर (JP Nagar) तिराहे पर हुई। बस (Bus) एमपी—19—पी—2856 का चालक गणेश मंदिर की तरफ से आ रहा था। यह काफी संकरा मार्ग भी है। बस निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। उस वक्त ई—रिक्शा (E-Rikshaw) में दो सवारियां शुभम राय और स्वदेश प्रजापति थे। ई—रिक्शा चालक कमल सिंह (Kamal Singh) हाथ देकर बस ड्रायवर को दो मिनट रुकने बोल रहा था। लेकिन, उसने वाहन की रफ्तार कम नहीं की और वृद्ध के दाहिने हाथ पर ही बस टकरा दी। जिस कारण उसकी दो उंगली में चोट आई। गौतम नगर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 28 अप्रैल को प्रकरण 200/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।