Bhopal News: नमाज पढ़ने गया था कारोबारी तभी दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। जीप की बैटरी चोरी करके तीन महिलाएं भाग गई। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके में हुई। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड को खंगालने का काम कर रही है।
तीनों महिलाओं से जब्त की बैटरी
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अब्दुल आमिर पिता अब्दुल रईस उम्र 30 साल आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहते हैं। उनकी बिलकिस जहां मस्जिद (Bilkis Jahan Mosque) के पास स्टेशनरी की दुकान भी है। इसके अलावा अब्दुल आमिर (Abdul Amir) मस्जिद के सामने पार्किग का भी काम देखते हैं। वह 27 अप्रैल की तड़के चार बजे जीप (Jeep) की बैटरी दुकान के भीतर रखकर नमाज पढ़ने मस्जिद चले गए थे। तभी तीन महिलाओं ने दुकान का शटर खुला पाकर उसको खोला। इसके बाद वह बैटरी (Battery) निकालकर भाग गई। ऐसा करते हुए नईम, जावेद और फैजान ने देख लिया। जिनका पीछा करके उन्हें न्यू आरिफ नगर बस स्टेंड पर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रानी, शीतल और आरती बताया। वह करोद के नजदीक अहसान नगर (Ahesan Nagar) में रहती है। गौतम नगर थाना पुलिस ने तीनों महिलाओं से बैटरी जब्त कर उनके खिलाफ प्रकरण 197/26 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं को शिवानी काम्पलेक्स (Shivani Comlex) के रहवासियों ने दबोचा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।