Bhopal News: दोनों पक्षों ने दर्ज कराया एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करके लहुलूहान करने और धमकाने का मुकदमा

भोपाल। दुकान में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो गुटों में जमकर खूनी संग्राम हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करके लहुलूहान करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लोहे की रॉड से किया हमला
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से निकेश कुमार राठौर पिता स्वर्गीय भारत सिंह राठौर उम्र 31 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वह खुशीपुरा (Khushipura) में रहते हैं। मारपीट की वारदात 25 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। निकेश कुमार राठौर (Nikesh Kumar Rathore) के पास उनकी भांजी अंजली बिलथरे (Anjali Bilthare) का फोन आया था। उसने बताया कि उसकी छोटी बहन सृष्टि बिलथरे (Srishti Bilthare) के साथ मारपीट हो गई है। यह मारपीट सूरज तिवारी (Suraj Tiwari) ने की है। वह उसके घर पहुंचे तो उनका सामना उसके भाई अनमोल तिवारी (Anmol Tiwari) से हो गया। सूरज तिवारी के बारे में पूछा तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान सूरज तिवारी, उसके चाचा राम तिवारी (Ram Tiwari) भी आ गए। राम तिवारी ने लोहे की रॉड निकालकर सीधे हाथ में लगा। अंजली बिलथरे बचाने आई तो चाचा राम तिवारी ने उसके सिर पर वार कर दिया। स्टेशन बजरिया पुलिस ने चाचा के अलावा दोनों भाईयों के खिलाफ प्रकरण 102/26 दर्ज किया है। इधर, अनमोल तिवारी पिता श्याम तिवारी उम्र 27 साल ने भी प्रकरण 103/26 दर्ज कराया। वह बताने लगा कि चांदबड़ में उसकी किराना दुकान है। यहां पर निकेश कुमार राठौर, अंजली बिलथरे आए थे। दोनों सामान मांगकर पैसा भुगतान को लेकर विवाद कर रहे थे। दरअसल, दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) की सुविधा नहीं थी। यहां हुई गाली-गलौज के बाद निकेश कुमार राठौर अंजली बिलथरे ने रॉड से सिर पर वार करके अनमोल तिवारी को लहुलूहान कर दिया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।