Bhopal News: निगम वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Share

Bhopal News: मजमा देख रही जनता ने वक्त रहते नहीं पहुंचा दिया होता अस्पताल तो बच जाती जान

Bhopal News
मृतक दिनेश हिंगोले

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के चूना भट्टी इलाके में एक बाइक सवार की मौत (Road Mishap) हो गई। उसको भोपाल नगर निगम के वाहन ने टक्कर मारी थी। दुर्घटना के बाद तुरंत उसको मेडिकल हेल्प नहीं मिली। कई लोग उसको मजमा लगाकर तड़पता देखते रहे। नतीजतन, कुछ देर बाद उसको जब अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित (Bhopal Road Mishap) कर दिया।

भाई ने यह लगाए आरोप

चूना भट्टी थाना पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे बंसल अस्पताल से आरक्षक रविशंकर ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान दिनेश हिंगोले पिता श्रीराम हिंगोले उम्र 46 साल के रुप में हुई। वह साई नाथ कॉलोनी कोलार इलाके में रहता था। दिनेश हिंगोले (Dinesh Hingole) की 7 नंबर पर मयूरी नाम से होटल थी। वह होटल बंद करके घर जा रहा था। पीछे—पीछे उसका भाई सागर हिंगोले आ रहा था। भाई की नेहरु नगर में सब्जी की दुकान है। सागर हिंगोले ने बताया कि स्वर्ण जयंती पार्क के सामने निगम वाहन (टीएन38टीएफ7895) ने पीछे से टक्कर मार दी। निगम वाहन चालक मौके से भाग गया था। चुना भट्टी पुलिस मर्ग 19/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दिनेश हिंगोले शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : जिलाबदर बदमाश घुमते हुए पकड़ाया
Don`t copy text!