Bhopal News: कवर्ड कैंपस में चोरी करते तीन महिलाओं को जनता ने दबोचा

Share

Bhopal News: दो कार गैराज से चोरी करके पॉलीथिन में भर लिया था सामान, पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शिवानी काम्पलेक्स में घुसकर चोरी करने वाली तीन महिलाओं को जनता ने दबोचा है। उन्हें भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस को बुलाकर सौंपा गया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके चुराया हुआ माल जब्त कर लिया।

गैराज का ताला तोड़कर की चोरी

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर भावना अग्रवाल पति मुकुंद अग्रवाल उम्र 44 साल शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित छह नंबर बस स्टाप के नजदीक शिवानी काम्पलेक्स (Shivani Complex) में रहती हैं। वे अधिवक्ता भी है। उनका मल्टी में ही गैराज (Garage) है। जिसके भीतर पानी की मोटर, एग्जास्ट फैन, नल की टोंटी, लोहे की बाल्टी समेत कई अन्य सामान रखा था। गैराज का ताला तोड़कर तीन महिलाओं ने माल चोरी कर लिया था। इसी दौरान राहुल सिंह कुशवाहा (Rahul Singh Kushwah) के यहां भी चोरी करते हुए उन्होंने रंगे हाथों दबोच लिया। वह जब भाग रही थीं तो डॉक्टर भावना अग्रवाल (Dr Bhawna Agrawal) के गैराज से चोरी किया माल छोड़ दिया था। जनता की मदद से महिलाओं को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। हबीबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 255/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई शिवभानु शर्मा (SI Shiv Bhanu Sharma) कर रहे हैं। पुलिस ने चोरी करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी महिलाएं भावना सिंह (Bhavna Singh) पति राजवीर सिंह उम्र 22 साल, अशिकना पवार (Ashikana Pawar) पति संदीप पवार उम्र 19 साल और संजीली सिंह (Sanjili Singh) पति अक्षय सिंह उम्र 20 साल है। तीनों महिलाएं कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र स्थित कोटरा सुल्तानाबाद के पास राजीव नगर बस्ती में रहती हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kidnapping News: कबाड़ा कारोबारी को कार से अगवा करके पीटा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!