Bhopal News: बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: किसान की एक पखवाड़े पहले हुई थी टक्कर लगने से मौत, बेटे की शिकायत पर कार्रवाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बाइक की टक्कर से जख्मी किसान की मौत के मामले में भोपाल (Bhopal News) देहात की परवलिया सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह दुर्घटना लगभग एक पखवाड़े पहले हुई थी। पुलिस ने किसान के बेटे की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

खेत से लौटते समय बाइक ने मारी थी टक्कर

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसा 7 अप्रैल को ग्राम झिरनिया के पास शाम छह बजे हुई थी। उन्हें हाईवे पर स्थित एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान रामकृष्ण विश्वकर्मा (Ram Krishna Vishwakarma) की मौत हो गई थी। वे परवलिया सड़क स्थित झिरनिया गांव में ही रहते थे। पुलिस ने बेटे अरुण विश्वकर्मा (Arun Vishwakarma) पिता स्वर्गीय रामकृष्ण विश्वकर्मा उम्र 30 साल के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वह नाश्ते की दुकान चलाता है। पिता किसानी का काम करते हैं। वे खेत पर गए थे। उन्हें लेने के लिए वह गया था। अरुण विश्वकर्मा पीछे था जबकि उसके पिता आगे चल रहे थे। तभी बाइक (Bike) एमपी-04-क्यूबी-9579 ने टक्कर मारी थी। टक्कर मारने के बाद उसका चालक भी गिर गया था। जिस कारण वह नंबर देख सका। परवलिया सड़क पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम किया था। जिसकी जांच के बाद अब बाइक सवार के खिलाफ 23 अप्रैल को प्रकरण 74/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान में आया ग्राहक बाथरूम में नहा रही महिला को देखने पहुंचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!