Bhopal News: साइकिल हटाने को लेकर हुआ था पड़ोसी के साथ विवाद, मामला दर्ज

भोपाल। चाकू मारकर दो सगे भाईयों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इससे पहले भाईयों के साथ उनके पड़ोसी पिता-पुत्र के साथ कहासुनी हुई थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके का है। विवाद की वजह घर के सामने साइकिल खड़ी करने पर उसे हटाने को लेकर हुई नोंकझोक थी।
बच्चे की साइकिल हटाने को लेकर हुआ विवाद
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 23 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे हुआ था। थाने में शिकायत 39 वर्षीय आसिफ खान (Asif Khan) ने दर्ज कराई है। वे अहमद अली कॉलोनी (Ahemad Ali Colony) में रहते हैं और प्रायवेट नौकरी करते हैं। उनके बाजू में मोहम्मद अली (Mohammed Ali) रहते हैं। उन्होंने आसिफ खान के बच्चे की साइकिल (Cycle) जो उनके घर के सामने थी हटा दी थी। इस बात को लेकर उनके साथ कहासुनी शुरु हुई। जिसके बाद मोहम्मद अली ने अपने बेटे मोहम्मद फैज (Mohammed Faiz) और सैफ अली (Saif Ali) के साथ मिलकर मारना-पीटना शुरु कर दिया। यह देखकर आसिफ खान के भाई आरिफ खान (Arif Khan) वहां बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन, आरोपियों ने चाकू निकालकर वार करना शुरु किया। जिसमें आसिफ खान के चेहरे और गाल पर चाकू का वार लगा है। जबकि आरिफ के गाल में चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में 23 अप्रैल की रात प्रकरण 160/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।