Bhopal News: घरेलू कनेक्शन पर चल रहा था लकड़ी काटने का कारखाना

Share

Bhopal News: बिजली कंपनी ने छापा मारकर कार्रवाई की तो अमले से भिड़ गया उसका मालिक, थाने में हुई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू कनेक्शन पर लकड़ी का कारखाना चलने का मामला उजागर हुआ है। इस संबंध में बिजली कंपनी ने छापा मारा तो अमले के साथ मारपीट और धमकाने से भी उसका संचालक पीछे नहीं हटा। यह घटना भेापाल (Bhopal News) शहर केजहांगीराबाद इलाके में हुई थी। इस संबंध में पूरी विवेचना रिपोर्ट के साथ बिजली कंपनी ने थाने में एफआईआर भी बुधवार को दर्ज कराई है।

डेढ़ किलोवाट का घरेलू कनेक्शन ले रखा था

जहांगीराबाद ​(Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना पटरा, गली बांस बहेरा इलाके में यह कारखाना शोयब खान (Shoyab Khan) का है। बिजली कनेक्शन शहजाद खान  पत्नी शोयब खान के नाम पर है। जिनको रिकॉर्ड में किराएदार बताया गया है। शहजाद खान ((Shahzad Khan)) ने डेढ़ किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था। लेकिन, जब अमला जांच करने पहुंचा तो वहां सात किलो वाट से अधिक का बिजली इस्तेमाल होना पाया गया। इस मामले में बिजली कंपनी की तरफ से चालानी कार्रवाई की जा रही थी। तभी शोयब खान आगबबूला हो गया और उसने अमले को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई शुरु कर दी। वह अमले को कहने लगा कि उन्हें वह जीवित वहां से नहीं जाने देगा। यह विवाद और हंगामा 21 अप्रैल की दोपहर हुआ था। जिसके संबंध में थाने में जगदीश लोधी  पिता बृजलाल लोधी उम्र 38 साल ने आवेदन 22 अप्रैल को दिया। जिसमें देर शाम पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 105/26 दर्ज कर लिया। जगदीश लोधी (Jagdish Lodhi) बिजली कंपनी (Electricity Company) में सहायक यंत्री भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने मकान का फिर ताला टूटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!