Bhopal News: गोवंश अधिनियम में चल रहा था फरार, पिस्टल और मैगजीन में रखा एक कारतूस भी बरामद

भोपाल। ईटखेड़ी में गोलियां बरसाने वाले बदमाश को आखिरकार भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने दबोच लिया। उसके खिलाफ ऐशबाग थाने में गोकशी का भी प्रकरण दर्ज था। ऐशबाग पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी अवैध हथियार के साथ की है। उसकी आठ महीने से तलाश चल रही थी।
उसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद की
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार गोकशी के मामले में आरोपी मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद जब्बार उम्र 28 साल को पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) के पास से फरवरी में हिरासत में लिया गया था। मोहम्मद अमन (Mohammed Aman) 18 अगस्त, 2025 को दर्ज गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और चार जिंदा कारतूस जब्त करने के बाद उसके खिलाफ दूसरा प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कम्मू का बाग में रहता है। यहां डेयरी की आड़ में उसके 65 वर्षीय पिता मोहम्मद जब्बार खान (Mohammed Zabbar Khan) और भाई मोहम्मद रुसी खान (Mohammed Rusi Khan) पिता मोहम्मद जब्बार खान उम्र 48 साल को दबोचा गया था। पुलिस अभी तक मोहम्मद अमन को लेकर कोई पता नहीं लगा सकी है। इसी बीच प्रकरण में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी गुराज उर्फ शारिक खान पिता जाहिद खान उम्र 32 साल हत्थे लग गया। वह पिस्टल (Pistol) लेकर सोनिया गांधी कॉलोनी (Soniya Gandhi Colony) में दबोचा गया। उसके कब्जे से पिस्टल के अलावा मैगजीन के भीतर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गुराज उर्फ शारिक खान (Guraz@Shariq Khan) के खिलाफ आर्मस एक्ट का नया मुकदमा दर्ज किया गया है। गुराज उर्फ शारिक खान कम्मू का बाग में रहता है। उसके घर में रिमसा और उसके पति ने एक महीना पूर्व गोली चलाकर सनसनी फैला दी थी। दरअसल, गुराज उर्फ शारिक खान ने मिलकर रिमशा और उसके पति पर ईटखेड़ी (Ithkhedi) इलाके में जाते वक्त गोलियां बरसाकर मारने का प्रयास किया था। ईटखेड़ी वाले प्रकरण में भी गुराज उर्फ शारिक खान फरार चल रहा था। दोनों थानों की पुलिस ने उस पर ईनाम घोषित कर रखा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।