Bhopal News: जानलेवा हमला और रंगदारी दिखाने के अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज करके हमलावर नाबालिग को हिरासत में लिया

भोपाल। सुरक्षाकर्मियों को कटर मारकर लहुलूहान किया गया। जिसमें भोपाल (Bhopal News) शहर की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मारपीट, धमकाने, गाली-गलौज के अलावा रंगदारी दिखाने और जानलेवा हमला करने के अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने हमला करने वाले नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
नाबालिग शराब पीने के लिए मांग रहा था पैसा
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय सिद्धेश्वर पांडे भीम नगर (Bheem Nagar) बस्ती में रहते हैं। वे मूलत: उत्तर प्रदेश के बनारस (Banaras) के रहने वाले हैं। यहां वे सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) की नौकरी करते हैं। अपने घर में वे रात साढ़े दस बजे भोजन कर रहे थे। तभी नाबालिग जबरिया उनके घर के भीतर घुस आया। उसने कटर निकाला और उनके कंधे और सीने पर वार करके उन्हें बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। इससे पहले नाबालिग ने एक घंटा पूर्व आदर्श शुक्ला (Adarsh Shukla) पर भी हमला किया था। वह भी भीम नगर में रहते हैं और सिक्योरिटी गार्ड है। नाबालिग उनसे शराब पीने के लिए पैसा मांगते हुए रंगदारी दिखा रहा था। विरोध करने पर कटर से जांघ में वार करके लहुलूहान कर दिया था। मामले की जांच एएसआई कौशल लाल (ASI Kaushal Lal) कर रहे हैं। अरेरा हिल्स पुलिस ने एक घंटे के भीतर हमला करने के मामले में अलग-अलग दो प्रकरण 76/77/26 दर्ज किए हैं। जिसके बाद हमलावर को हिरासत में लेकर उसे 17 अप्रैल की दोपहर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।