Bhopal Loot News: महिलाओं को गिराकर लूट करने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस

Share

Bhopal Loot News: गिरफ्तार दो बदमाशों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज, उसके बावजूद निगरानी के नाम पर पुलिस की मुस्तैदी की पोल खुली

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छह दिन पहले बैग छीनने वाले तीन लुटेरों में से दो बदमाशों को भोपाल (Bhopal Loot News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने दबोच लिया है। इस दौरान मोपेड सवार दो महिलाएं बुरी तरह से जख्मी भी हो गई थी। उन्हें रोशन अस्पताल में देखने मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंचे थे। गिरफ्तार लुटेरे पहली बार पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। इसके बावजूद उन पर निगरानी करने वाली पुलिस प्रणाली की पोल खुल गई है।

वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक हुई बरामद

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे लूट की यह वारदात हुई थी। जिसमें मोपेड से गिरकर ज्योति राठौर और कस्तूरी ठाकुर जख्मी हुई थी। बैग ज्योति राठौर (Jyoti Rathore) के पास लटका था। दोनों नरेला शंकरी (Narela Shankari) से लौट रहे थे। महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हुई थी। पुलिस की वारदात को लेकर काफी किरकिरी भी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले टीआरटी स्कूल के पीछे खंडहर से संदिग्धों मोहम्मद आदिल और मोहम्मद शाबान को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक (Bike) एमपी-04-केएम-5265 भी बरामद हुई। आरोपियों को दो दिन पूर्व हिरासत में लेने के बावजूद 17 अप्रैल को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पर्स, दस्तावेज भी बरामद हुए। धरपकड़ के दौरान तीसरा आरोपी मोहम्मद युसूफ फरार हो गया। इसी आरोपी को दबोचने की संभावनाओं को लेकर पुलिस ने खुलासे को लटका रखा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक का फुटपाथ पर मिला शव

चोरी के आधा दर्जन मुकदमे पहले से हैं दर्ज

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आदिल पिता मोहम्मद शाकिर उम्र 25 साल एमपी नगर (MP Nagar) थाना क्षेत्र स्थित मैदामिल के पास अर्जुन नगर (Arjun Nagar)  बस्ती में रहता है। उसके खिलाफ चोरी के आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज है। उसे एमपी नगर, मिसरोद और हबीबगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहम्मद आदिल (Mohammed Adil) के खिलाफ अब तक आठ प्रकरण संपत्ति संबंधित दर्ज है। इसी तरह दूसरा गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शाबान पिता मोहम्मद शमीम उम्र 20 साल भी एमपी नगर में उसी बस्ती में रहता है जहां मोहम्मद आदिल का घर है। मोहम्मद शाबान (Mohammed Shaban) के खिलाफ पिछले साल झपटमारी का प्रकरण दर्ज हुआ था। जबकि फरार चल रहे मोहम्मद युसूफ पिता मोहम्मद शाबिर (Mohammed Shabir) उम्र 21 साल कुख्यात बदमाश है। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित कादिर पठान की होटल के पास चिकलोद इलाके में रहता है। उसके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, डकैती की योजना बनाते, झपटमारी, लूट समेत तेरह प्रकरण दर्ज है। मोहम्मद युसूफ (Mohammed Yusuf) नाबालिग अवस्था से ही बदमाशी कर रहा है। इसके बावजूद तीनों आरोपियों पर निगरानी करने में एमपी नगर और जहांगीराबाद थाना पुलिस ने चूक कर दी। जबकि पुलिस कमिश्नर हर बैठक में अफसरों से कर रहे हैं कि ऐसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले बदमाशों को लगातार मौके पर जाकर चैक करने का काम किया जाए।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: कांस्टेबल को स्वर्ण आभूषण से पूछताछ करना भारी पड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!