Bhopal News: बोलेरो में दबने से बाइक राईडर की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal News: वाहन से निकलकर भागा आरोपी, पीछे से आ रहे चचेरे भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बोलेरो उसके चालक पर ही पलट गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ है। जिस कारण बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन से निकलकर भाग गया।

बोलेरो के नीचे बुरी तरह से दब गया था

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 15 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे 11 मील और बडली गांव के बीच में हुई। हादसे में पप्पू गुर्जर (Pappu Gurjar) की मौत हो गई। पुलिस ने लक्ष्मीनारायण गुर्जर पिता चैन सिंह गुर्जर उम्र 29 साल की शिकायत पर 16 अप्रैल को प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनारायण गुर्जर (Laxmi Narayan Gurjar) दूसरी बाइक (Bike) पर रामटेक के साथ भाऊपुरा गांव अपने घर जा रहा था। उसके आगे चाचा का बेटा पप्पू गुर्जर चल रहा था। रुनाहा की तरफ से आ रही बोलेरो (Bolero) एमपी-04-सीएस-2595 के चालक ने सामने से टक्कर मारी। जिसके बाद पप्पू गुर्जर गिर गया। उसके गिरते ही बोलेरो भी पलटी और उसके नीचे वह बुरी तरफ से दब गया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। बोलेरो के भीतर रजिस्ट्रेशन कार्ड भी पुलिस को मिला है। जिसमें विनोद नायक (Vinod Nayak) नाम लिखा हुआ है। नजीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम करने के बाद शव पीएम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। नजीराबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 82/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: मां—बाप को निशाना बनाकर नर्सिग की छात्रा से बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!