Bhopal Cyber Fraud: दो महिलाओं समेत चार जालसाजों ने अलग-अलग नाम बताकर झांसा देने के बाद सवा दो लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कराई

भोपाल। बीमा खाते की जमा राशि कटने से बचाने का झांसा देकर जालसाजों ने करीब सवा दो लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया। इस मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसकी केस डायरी अब एफआईआर के लिए भोपाल शहर के कजलीखेड़ा थाने को भेजी है।
पॉलिसी में 30 प्रतिशत राशि कटने का दिया झांसा
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार चित्रा सरोते पत्नी सतीश सरोते उम्र 50 साल गृहिणी हैं। वह इनायतपुर (Inayatpur) स्थित विंडसर कॉलोनी (Windsor Colony) में रहती हैं। चित्रा सरोते (Chitra Sarote) के पास 16 मार्च की शाम को फोन आया था। फोन करने वाली महिला प्रियंका नाम बताकर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (Max Life Insurance Company) का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि सतीश सरोते (Satish Sarote) की बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) हैं। इस पॉलिसी में 30 प्रतिशत राशि कटने जा रही है। इसका विरोध किया तो जालसाज प्रियंका ने शिकायत दर्ज कराने के नाम पर एक कंपलेंट नंबर दिया। अगले दिन उसके पास अनिता अग्रवाल (Anita Agrawal) नाम की महिला ने फोन किया। उसने आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक के अलावा फोटो मांगे। यह सभी जानकारी व्हाट्स एप पर भेजी गई। जिसके बाद रवि कपूर (Ravi kapoor) ने पीड़ित महिला से बातचीत की। उसने कहा कि इसके लिए 50 हजार रुपए जमा करने होंगे। झांसे में आई महिला ने एसबीआई और एक्सिस बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर दी। यह रकम जमा करने के बाद चौथे जालसाज कर्मचारी गीता बनर्जी (Geeta Banarjee) ने फोन किया। उसने कहा कि बीमा राशि में दस लाख रुपए जोड़ने हैं। इसलिए क्रिटिकल इलनेस के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपए मांगे। यह रकम पीड़िता ने दो किस्त में जमा करा दी। इसके बाद आरोपियों ने एक कूटरचित रसीद बनाकर उन्हें भेज दी और सारे फोन नंबर बंद हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत की थी। जिसके बाद सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने जांच करने के बाद केस डायरी 14 अप्रैल को कजलीखेड़ा थाने में पहुंचाई। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 91/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर के अलावा उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है जिसमें पैसा पहुंचा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।