Bhopal Kidnapping News: छह साल की बच्ची को किया अगवा

Share

Bhopal Kidnapping News: जीआरपी पुलिस की मदद से गोरखपुर एक्सप्रेस से सकुशल छुड़ाया, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लौटेगी टीम

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग छह साल की बच्ची को अगवा करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही हैैैैै। आरोपी सौतेला पिता था जिसको जीआरपी की मदद से पकड़ लिया गया है। बच्ची को सकुशल बरामद करने के बाद टीम दोनों को लेकर रवाना हो गई। जिनके 15—16 अप्रैल की दरमियानी रात लौटने की संभावना है।

दोनों होटल में करते है काम

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav) के अनुसार शादीशुदा महिला जिसके दो बच्चे हैं वह पति की प्रताड़ना से तंग होकर भोपाल आ गई थी। उसका नौ साल का बेटा और छह साल की बेटी है जो पहले पति की है। पति ने घरेलू प्रताड़ना के चलते उसे एक बार कुंए में भी फेंक चुका था। वह स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) में शंकर राजपूत (Shankar Rajput) के संपर्क में आई। वह लालघाटी स्थित होटल में काम करता है। उसने अपने संपर्कों से उसे भोपाल स्टेशन के पास ही होटल में काम दिला दिया। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे। महिला अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर 14 अप्रैल की सुबह अपने काम पर चली गई। दोनों बच्चे उसे पिता भी कहते थे। पीड़ित महिला शाम को वापस लौटी तो उसे बेटी नहीं मिली। आस-पास रहने वालों ने बताया कि उसको सौतेले पिता के साथ आखिरी बार देखा था। यह पता चलने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल (Mobile) की लोकेशन निकाली। उसकी उत्तर प्रदेश (UP) में होने की जानकारी मिली। इसलिए पुलिस को यकीन हो गया कि वह ट्रेन (Train) में हैं। ट्रेन का पता लगाया तो वह गोरखपुर एक्सप्रेस (Gorakhpur Express) में होने की जानकारी मिली। इसके बाद संदेही शंकर राजपूत के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का प्रकरण 89/26 दर्ज कर लिया। शंकर राजपूत शाम करीब साढ़े सात बजे गोरखपुर एक्सपे्रेस में सवार हुआ था। उसको दबोचने के लिए झांसी जीआरपी (Jhansi GRP) से संपर्क किया गया। ट्रेन में उसे तलाशते हुए पुलिस पहुंची तो तब तक उर्रई स्टेशन आ चुका था। वह संदेही और बच्ची को उतारकर जीआरपी को सौंप दिया गया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि संदेही शंकर राजपूत उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Seetapur) जिले का रहने वाला है। उसके परिवार और उसके रिश्तेदारों के संबंध में पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि संदेही से पूछताछ करने के बाद ही नाबालिग को अगवा करने से संबंधित वजह का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:   Social Media Video : कांग्रेसी नेता और यातायात अफसर के बीच नोंक—झोक का वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Kidnapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!