Bhopal News: सेज यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों पर फायर करने के मामले में दूसरी एफआईआर

Share

Bhopal News: मकान मालिक ने थाने में किराएदार की नहीं दी थी जानकारी, हमले में जख्मी छात्र को मिसरोद पुलिस ने कैफे में उपद्रव करने के मामले में भी किया था गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर गोलियां बरसाकर दो छात्रों को जख्मी करने के माले में नई एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News)  शहर के कटार हिल्स थाना पुलिस ने की है। आरोपी जिस कमरे में ठहरे थे उसके मकान मालिक ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

मकान मालिक ने नहीं दी थाने में जानकारी

कटार हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार अनिकेत शर्मा, ओम तिवारी, राजवीर सिंह और सुशांत सिंह को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अनिकेत शर्मा (Aniket Sharma) और ओम तिवारी (Om Tiwari) के कमरे में पार्टी चल रही थी। दोनों शहडोल जिले में रहते हैं और सेज कॉलेज (Sage College) के सीनियर छात्र हैं। जबकि राजवीर सिंह (Rajveer Singh) और सुधांशु सिंह (Sudhanshu Singh)  एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) के छात्र हैं। इन सभी आरोपियों ने 5 अप्रैल को एक-एक करके कई गोलियां चलाई थी। जिसकी शिकायत हेमंत शर्मा पिता कन्हैया लाल शर्मा उम्र 23 साल ने दर्ज कराई थी। वह मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के मथुरा जिले के कृष्णा नगर (Krishna Nagar) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हेमंत शर्मा (Hemant Sharma) सेज कॉलेज में फोरेंसिक साइंस में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कटारा हिल्स स्थित सेज यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर ही सन सिटी कॉलोनी (Sun City Colony) में रहता है। हमला अंशुतेज पाटिल पिता अशोक पाटिल और मनीष को टारगेट करके किया गया था। अंशुतेज पाटिल (Anshutej Patil) महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। उसके पेट में गोली लगी थी। जबकि दूसरी गोली वासु गुप्ता (Vasu Gupta) पिता राकेश कुमार गुप्ता को लगी थी। वह दतिया जिले का रहने वाला है और बीबीए का कोर्स कर रहा है। पुलिस ने जांच के बाद 13 अप्रैल को सेज सन सिटी कॉलोनी के मकान मालिक अंकित पटेल (Ankit Patel) के खिलाफ प्रकरण 102/26 दर्ज किया। उसने अपने यहां किराए से रहने वाले छात्रों की जानकारी थाने में नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: कोचिंग संचालक ने अस्पताल मालिक को दिया धोखा

हमले के पीछे दूसरा रूप ले रही कहानी

इधर, सेज सन सिटी कॉलोनी के गोली कांड में जख्मी वासु गुप्ता की भी कहानी कटारा हिल्स थाना पुलिस को पता चली है। वह कुछ महीने पहले मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित मैजिक स्पॉट कैफे (Magic Spot Cafe) में तोड़फोड़ करने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। इसकी एफआईआर सक्षम गोस्वामी (Saksham Goswami) ने दर्ज दर्ज कराई थी। हमले और तोड़फोड़ के मामले में ओम सिह गहरवार उर्फ ऋषभ, अभिलाष मारन, योगी उर्फ योगेन्द अमराते, देवांश सिंह और वासु गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। वासु गुप्ता (Vasu Gupta) से रिमांड पर भी पूछताछ हुई थी। अब नए खुलासे के बाद घटनाक्रम के पीछे वजह भी बदलने की संभावना है। पुलिस प्रकरण से संबंधित तथ्यों का पता लगा रही है। दरअसल, कटारा हिल्स में कमरे के भीतर पार्टी चल रही थी। जिसमें नशे का भी सामान था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मर्चेंट नैवी के कर्मचारी पर केस दर्ज
Don`t copy text!