Bhopal News: सामान का पैसा मांगने पर रंगदारी दिखाई, सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान

भोपाल। बदमाशी दिखा रहे एक व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। उसका दुकान में बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारी से सामान खरीदने के बाद पैसा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। हवाई फायर करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है।
पैसा मांगने पर किया कट्टे से हवाई फायर
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 13 अप्रैल की दोपहर लगभग पौने तीन बजे हुई थी। थाने में शिकायत अरविंद लोट पिता स्वर्गीय चरणलाल लोट उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह बरखेड़ी स्थित बाल्मिक मोहल्ला में रहता है। अरविंद लोट (Arvind Lot) भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में सफाई कर्मचारी है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास परिचित विजय सिंह (Vijay Singh) ने फोन किया था। वह बरखेड़ी के नजदीक शराब दुकान के पास कारोबार करता है। वह सामान लेने उसे बैठाकर गया था। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया और उसने नमकीन, पानी का पाऊच, डिस्पोजल गिलास मांगे। उसने सामान दे दिया। वह जाने लगा तो पैसा उसने मांगा। इस बात को लेकर वह भड़क गया और अपना नाम आसिम उर्फ डमरू (Asim@Damru) बताते हुए इलाके का बदमाश बताने लगा। उसने धमकाने के लिए अपने पास रखा कट्टा (Gun) भी दिखाया। फिर भी विरोध किया तो आरोपी ने उस कट्टे से हवाई फायर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जिसको वह नहीं पहचानता है। पुलिस ने रंगदारी दिखाकर गाली-गलौज करने और हवाई फायर करने का प्रकरण 95/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।