Bhopal News: रिश्तेदार पर संदेह जताया तो उसने जहर पीकर जान देने का प्रयास किया, मामला दर्ज कर वास्तविक आरोपी का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। बाइक सवार ने एक छात्रा से मोबाइल छीन लिया। उसने अपने मोबाइल पर कॉल किया तो जिसने फोन उठाया उसकी आवाज एक रिश्तेदार से मेल खाती लगी। इस कारण वह उसके घर पहुंच गई। वहां हुए विवाद के बाद रिश्तेदार ने आरोपों से शर्मिंदा होकर जहर गटक लिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस कर रही है। छात्रा वारदात के पांच दिन बाद थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची हैं। अब पुलिस नए सिरे से सारे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मौसा ने गटक लिया जहर
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सौम्या राजपूत पिता राजेश सिंह राजपूत उम्र 22 साल शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर कॉलोनी के नजदीक ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में रहती हैं। वह एमपी नगर स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग में पढ़ने जाती हैं। सौम्या राजपूत (Saumya Rajput) 25 मार्च को नूतन कॉलेज के पास शिवाजी नगर में एक परिचित को मार्कशीट देकर लौट रही थी। वहां से वह ई-रिक्शा में सवार होकर कोचिंग सेंटर जा रही थी। जब ई-रिक्शा (E-Rikshaw) मानसरोवर कार्यालय के पास पहुंचा तो पीछे से हेलमेट पहना बाइक (Bike) सवार आया। उसने छात्रा का मोबाइल (Mobile) छीन लिया। कोचिंग से लौटकर घर में उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके अलावा उसने अपने मोबाइल पर फोन भी किया। उसे आवाज सीहोर जिले के रेहटी में रहने वाले मौसा की लगी। वह उनके पास पहुंच गई और मोबाइल झपटने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। वहां लांछन लगने पर मौसा ने जहर गटक लिया। हालांकि दो दिनों तक चले इलाज के बाद वह सकुशल हैं। एमपी नगर थाना पुलिस ने 31 मार्च को इस पूरे मामले में झपटमारी का प्रकरण 113/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के संदेही पर लगाए गए आरोपों को लेकर पड़ताल के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। इसके लिए पुलिस मानसरोवर से लेकर बोर्ड ऑफिस और शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।