Bhopal News: ड्रैगन हार्स क्लब के बाहर तीन युवतियों के बीच मचा घमासान

Share

Bhopal News: पुलिस ने नोटिस देकर थाने बुलाया तो धमकाने लगी, आज दर्ज होंगे बयान

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। ड्रैगन हॉर्स क्लब (Dragon Horse Club) के बाहर सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए तीन युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर चर्चित होने के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने संज्ञान लिया।

सोशल प्लेटफॉर्म पर चर्चित हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रही तीनों युवतियां मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र में रहती हैं। पुलिस को उनके नाम-पते भी मिल गए हैं। जिन्हें फोन करके थाने में महिला अधिकारी ने बुलाया तो उन्होंने किसी तरह को कोई विवाद होने से इंकार कर दिया। महिला पुलिस अधिकारी ने सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने की कार्रवाई की बात बोली तो वीडियो (Video) में दिखाई दे रही युवतियों ने 31 मार्च को थाने में आकर अपना पक्ष रखने की बात बोली। पुलिस का इस मामले में कहना है कि अभी तक किसी तरह की रिपोर्ट या विरोध में थाने में शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद मामले में संज्ञान लेकर बयान दर्ज करके वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Mystery Case: सिर कुचलकर महिला की हत्या, देवर पर शक
Don`t copy text!