Bhopal News: तीन साल के बालक की मौत पर जांच शुरु

Share

Bhopal News: एम्स अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए हैं आरोप, पुलिस ने मांगे रिकॉर्ड

Bhopal News
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में तीन महीने पहले एक बालक की मौत हो गई थी। जिसको लेकर प्रबंधन पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे। यह मामला सागर जिले और भोपाल के बीच तीन महीने से लटका हुआ था। अब केस डायरी बीना पुलिस  ने भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाने को भेज दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार सार्थक यादव पिता सिद्धार्थ यादव उम्र तीन साल की तबीयत खराब चल रही थी। उसके परिजनों ने दिसंबर, 2025 में उसे भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सार्थक यादव (Sarthak Yadav) की 25 दिसंबर को मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि अस्पताल की स्टाफ नर्स को बोतल बदलने के लिए बोला था। लेकिन, ऐसा करने की बजाय नर्स ने कोई इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पहले बीना पुलिस (Beena Police)  ने प्राथमिक जांच की थी। जांच में सामने आया कि घटना भोपाल एम्स अस्पताल की थी। इसलिए केस डायरी बागसेवनिया थाना पुलिस को भेज दी गई। बागसेवनिया थाना पुलिस ने 19 मार्च को मर्ग 18/26 कायम कर भोपाल एम्स अस्पताल से इलाज से संबंधित दस्तावेज सौंपने के लिए पत्राचार किया है। इधर, पीएम रिपोर्ट भी पुलिस के पास आ चुकी है। पुलिस इन सभी दस्तावेजों को मेडिकल काउंसिल को परीक्षण हेतु भेजेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: महिला समेत तीन चोरों से मिला माल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!