Bhopal News: दो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, दो युवक जख्मी, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। बाणगंगा चौराहे पर स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार के पीछे से ट्रक घुस गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। ताजा घटना में दो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। वही दो युवकों को चोटें भी आई है।
कार में सवार युवकों को आई चोटें
टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार अभिषेक आम्बेकर पिता रवि कुमार आम्बेकर उम्र 26 साल न्यू दशहरा मैदान बाणगंगा (Banganga) में रहते हैं। वे बंसल न्यूज चैनल में ग्राफिक डिजाईनर का काम करते हैं। दुर्घटना 20 मार्च की रात लगभग पौने बारह बजे हुई थी। अभिषेक आम्बेकर (Abhishek Ambekar) अपनी स्वीफ्ट कार (Car) एमपी-04-सीएल-2057 में सवार थे। उनके साथ दोस्त शिवेश त्रिवेदी (Shivesh Trivedi) के साथ रोशनपुरा से पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ जा रहे थे। उनकी कार के आगे बस (Bus) खड़ी थी। यह सारे वाहन ट्रैफिक सिग्नल (Traffic Signal) होने के चलते खड़े थे। तभी पीछे से आए ट्रक (Truck) एमपी-13-एच-0287 ने कार में टक्कर मारी। जिस कारण आगे बस से भी वह टकरा गई। हादसे में कार में सवार दोनों युवकों को चोटें आई है। ट्रक को गोपाल जाट पिता मांगीलाल जाट चला रहा था। वह उज्जैन (Ujjain) के मक्सी रोड का रहने वाला है। लोगों की भीड़ ने गोपाल जाट (Gopal Jaat) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसके खिलाफ टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 162/26 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।