Bhopal News: ट्यूशन टीचर के घर पर हुआ था हादसा, मौत के बाद एक पखवाड़े पूर्व हुई घटना में एफआईआर

भोपाल। ट्यूशन टीचर के निजी मकान की पहली मंजिल से पांच साल का बालक गिरकर जख्मी हो गया। जिसकी इलाज के दौरान लगभग एक पखवाड़े बाद मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसका भोपाल एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में टीचर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पहली मंजिल पर जाने वाला गेट खुला था
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 4 मार्च को विशाल नगर (Vishal Nagar) कॉलोनी में हुई थी। यहां साक्षी खरे पिता सुधीर खरे उम्र 25 साल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। उनके पास युवराज सिंह पिता विक्रम सिंह उम्र पांच साल पढ़ाई करने आता था। वह नीलबड़ स्थित मेंडोरी के पास भूपति कैंपस (Bhupati Campus) में रहता है। घटना के वक्त सबसे पहले न्यू मार्केट (New Market) स्थित रेनबो अस्पताल (Rainbow Hospital) में भर्ती कराया गया था। वहां जब उसकी हालत सामान्य नहीं हुई तो परिजन भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले गए। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) बातचीत करने की अवस्था में अभी नहीं है। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के बाद घटना स्थल का एफएसएल से परीक्षण कराया गया। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी साक्षी खरे (Sakshi Khare) के खिलाफ सबूत मिले। जांच में पता चला है कि पहली मंजिल पर जाने वाले गेट को यदि साक्षी खरे ने बंद कर दिया होता तो युवराज सिंह पहली मंजिल से नहीं गिरता। इस संबंध में एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद 20 मार्च को पुलिस ने साक्षी खरे के खिलाफ प्रकरण 93/26 दर्ज कर लिया है। इससे पहले बालक की एम्स अस्पताल से मौत होने की सूचना आई थी। जिसमें रातीबड़ पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।