Bhopal News: एटीएम में पैसा निकालने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। राशन दुकान के एक कर्मचारी और उसके दोस्त को होर्डिंग बोर्ड उठाकर बुरी तरह से हमला किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपी के साथ विवाद की शुरुआत एटीएम मशीन पर हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आंख के नजदीक लगी चोट
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार सैफ खान पिता अल्ताफ खान उम्र 21 साल ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वह शब्बन चौराहे के पास जनता प्राथमिक सहकारिता उपभोक्ता भंडार (Janata Primary Cooperative Consumer Store) दुकान पर काम करते हैं। सैफ खान (Saif Khan) 19 मार्च की दोपहर लगभग सवा दो बजे दुकान के नजदीक एटीएम (ATM) मीशन पर पैसा निकालने गया था। वहां आरोपी पहले से खड़ा था और काफी वक्त लगा रहा था। इस कारण विरोध जताकर वह राशन दुकान पर वापस आ गया। कुछ देर बाद वह लड़का राशन दुकान पर आया और धमकाते हुए अपना नाम बस्सी बताया। उसने बोला कि उसका क्षेत्र में रसूख चलता है। इसी दौरान सैफ खान का दोस्त राजा भी आया। आगबबूला आरोपी ने दुकान के बाहर लगे होर्डिंग बोर्ड को उठाकर हमला कर दिया। जिस कारण राजा की बाईं आंख के नजदीक चोट लगने से वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने दोनों घायलों का जेपी अस्पताल (JP Hospital) में इलाज कराया। उसके बाद आरोपी बस्सी के खिलाफ प्रकरण 72/26 दर्ज कर लिया। आरोपी ने राशन दुकान की दो पीडीएस मशीन को भी चकनाचूर कर दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।