Bhopal News: सात साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत

Share

Bhopal News: पड़ोस में काम करने आए मजदूरों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली सात साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। घटना उस वक्त हुई जब वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छत पर मासूम से की छेड़खानी

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र महज सात साल है। उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बुआ और दादी को बताया था। जिसके बाद वह दोनों उसे लेकर 19 मार्च को पिपलानी थाने में पहुंचे। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिनेश प्रजापति (Dinesh Prajapati) हैं। उसकी उम्र 32 साल है जो कि मजदूरी का काम करता है। घटना जहां हुई वहां पर आरोपी काम करने गया हुआ था। पीड़िता जब छत पर गई थी तब उसने अश्लील इशारे करते हुए उससे अभद्रता की। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट (Court) में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीसरी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या
Don`t copy text!