Bhopal News: नगदी समेत घरेलू सामान भी चोरी कर ले गए

भोपाल। मेपल मॉल के पास कोचिंग सेंटर में चोरी की वारदात हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घरेलू सामान भी ले गए
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत भारती सिंह (Bharti Singh) पति गीतेंद्र सिंह उम्र 46 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि कोचिंग सेंटर में नकदी 19 हजार, पांच सौ रुपए, सीसीटीवी कैमरा, चांदी की मूर्ति, घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरी की यह वारदात 3 मार्च को हुई थी। जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने 12 मार्च को दर्ज की है। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 109/26 दर्ज कर लिया है। एफआईआर में हुई देरी को लेकर कोई ठोस वजह पुलिस ने नहीं बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।