Bhopal News: सोड़ा पानी पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, झोलाछाप डॉक्टर से कराते रहे इलाज

भोपाल। सोड़ा पानी पीने के बाद एक नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। परिजन सामान्य बीमारी समझकर झोला छाप डॉक्टर से सलाह लेते रहे। इसी बीच तबीयत बिगड़ने पर हमीदिया अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोडा पीने के बाद हुई उल्टिया
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार अब्दुल रहमान पिता मेहबूब खान उम्र 17 साल जहांगीराबाद स्थित जिंसी चौकी के पीछे किराए से रहते थे। वह जो भी काम मिले उसे कर लेता था। अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) अपने दोस्तों के साथ 9 मार्च को चंबल कॉलोनी गया था। वहां उसने सोडा पानी पिया था। इसके बाद उसे पेट में दर्द उठा और जी मचलाने की शिकायत करते हुए उल्टियां करने लगा। इसके बाद परिजन उसे अगले दिन बाग उमरा दूल्हा में स्थित झोला छाप डॉक्टर के क्लीनिक ले गए। वहां भी इलाज कराने पर उसे आराम नहीं मिला तो उसी दिन शाम को परिजनों ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान अब्दुल रहमान की 11 मार्च की रात मौत हो गई। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग 06/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई संजय मिश्रा (ASI Sanjay Mishra) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी मौत को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार हैं। इधर, अस्पताल ने मौत होने पर जहर खाने से मौत होने की प्राथमिक जानकारी पुलिस को दी थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।