Bhopal News: डीजे ऑपरेटर पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: वाहन सही चलाने को लेकर बोला तो अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मोटर साइकिल सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। यह मामला भोपाल (Bhopal News)  शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। विवाद के पीछे सड़क पर सही तरीके से वाहन चलाने के लिए बोलने पर शुरु हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सीने पर लगा चाकू का वार

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार रोहित चौहान पिता अमित चौहान उम्र 23 साल डीजे में ऑपरेटर का काम करता है। वह साई बाबा नगर (Sai Baba Nagar) में रहता है। रोहित चौहान (Rohit Chauhan) 04 मार्च की शाम अपने दोस्त सूरज सिंह राजपूत (Sooraj Singh Rajput) और सुमित मंडलोई (Sumit Mandloi) के साथ घुमने निकला था। वह जब ई-6 अरेरा कॉलोनी (Arera colony) के पास पहुंचा तो वहां पैदल कुछ लोग बेतरतीब तरीके से चल रहे थे। इस बात का रोहित चौहान ने विरोध किया। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद रोहित चौहान के कंधे, सीने पर चाकू से कई वार कर दिए गए। हबीबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण 139/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुधाकर शर्मा कर रहे हैं। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Rewa Murder Case: दो देवर से थे महिला के अवैध संबंध, एक को लगाया ठिकाने

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!