Bhopal News: महिला के बारे में फब्ती कसने को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक—दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। बरखेड़ा पठानी स्थित आजाद नगर में दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के पीछे अलग—अलग कारण सामने आ रहे हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक महिला के घर आने—जाने वाले लोगों के अलावा, डीजे बंद कराने का विवाद भी शामिल है। पुलिस की तरफ से अभी किसी भी निष्कर्ष में नहीं पहुंचा जा सका है। बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
उपद्रवी मकान की छत पर चढ़ गए
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से अभिषेक प्रसाद पिता जमुना प्रसाद उम्र 24 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह ठेकेदारी से भेल (BHEL) में नौकरी करता है। विवाद 2—3 मार्च की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुआ था। अभिषेक प्रसाद (Abhishek Prasad) ने पुलिस को बताया कि होलिका दहन वाले दिन डीजे बज रहा था। वहां शराब भी पी जा रही थी। इसके बाद पदमा बाई (Padma Bai) के घर पर कुछ लोग घुसकर अश्लील गाली—गलौज करने लगे। उसमें लोकेंद्र कारपेंटर, मीना, दीया और पन्नो भी थी। मीना मैदान में बज रहे डीजे को बंद कराने से नाराज थी। यह डीजे अभिषेक प्रसाद की मां उषा प्रसाद (Usha Prasad) ने बंद कराया था। इसके बाद भीड़ में शामिल उपद्रवी रतन सोनवाने (Ratan Sonwane) के मकान की छत पर चढ़ गए। वहां विवाद होने के दौरान लोकेंद्र कारपेंटर (Lokendra Carpenter) उसकी छत पर घुसने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान रिया, पन्ना और मीना ने पत्थर मारा तो वह अभिषेक प्रसाद को लग गया। जिस कारण अभिषेक प्रसाद के साथ—साथ लोकेंद्र कारपेंटर भी पहली मंजिल से नीचे गिर गए। जिस कारण अभिषेक प्रसाद के साथ लोकेंद्र भी बुरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। इधर, दूसरे पक्ष की तरफ से योगेंद्र विश्वकर्मा पिता रामलाल विश्वकर्मा उम्र 40 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वह बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में शिव मंदिर के पास रहता है। योगेंद्र विश्वकर्मा (Yogendra Vishwakarma) ने बताया कि उसको श्याम सोनवाने (Shyam Sonwane), रतन सोनवाने, बबलू उर्फ तिलकधारी (Bablu@Tilakdhari), लक्ष्मी सोनवाने (Laxmi Sonwane) और उषा प्रसाद ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। वह मीना सिंह (Meena Singh) के घर गया था। वहां उसका पति श्याम सोनवाने उस पर शक करता था। उसके ही कहने पर आरोपियों ने लोहे के पाइप और पत्थर से हमला कराया। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 03 मार्च की सुबह अलग—अलग धाराओं में एक—दूसरे के खिलाफ काउंटर केस 115—116/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद इसमें धाराएं बढ़ाई जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।