Bhopal News: सिक्योरिटी गार्ड ने दो व्यक्तियों को दबोचकर पुलिस को सौंपा, मामला दर्ज

भोपाल। बस से लगभग 25 लीटर डीजल चोरी चला गया। ऐसा करते वक्त उन्हें भी दबोच भी लिया गया। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सौंपा गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके का है। हालांकि पुलिस ने वारदात होने की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
बैरसिया बस स्टेंड पर हुई वारदात
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार सलीम खान पिता वहीद खान उम्र 63 साल बाफना कॉलोनी हनुमानगंज इलाके में रहते हैं। वे सतगुरु ट्रांसपोर्ट कंपनी (Satguru Transport Company) की बसों की निगरानी का काम करते हैं। कंपनी की एक बस (Bus) एमपी-04-पीए-0502 बैरसिया बस स्टेंड पर खड़ी थी। यह बस सिरोंज से भोपाल रूट के बीच चलती है। 01—02 मार्च की दरमियानी रात लगभग बलराम शर्मा (Balram Sharma) और समीर खान (Sameer Khan) बस के पास पहुंचे तो जीवन फुक्की और राज राजपूत (Raj Rajput) डीजल (Diesel) चोरी करते मिले। उन्होंने बस से करीब 25 लीटर डीजल निकाल लिया था। दोनों आरोपी विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज तहसील स्थित अलग-अलग गांव में रहते हैं। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 50/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।