Bhopal News: पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात में प्रकरण दर्ज

भोपाल। सिर पर ताला मारकर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुराने विवाद के चलते हुआ घमासान
स्टेशन बजरिया (Station Baaria) थाना पुलिस के अनुसार राजीव वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 33 साल शंकराचार्य (Shankracharya Nagar) नगर में रहते हैं। वह प्रायवेट काम करते हैं। मारपीट की वारदात 02 मार्च की सुबह लगभग नौ बजे हुई। राजीव वर्मा (Rajeev Verma) के घर के पास ही आरोपी अर्ग जैन (Arga Jain) रहते हैं। जिनके साथ उनका पुराना विवाद है। उसी विवाद को लेकर हुई गाली-गलौज के बाद धमकाते हुए आरोपी अर्ग जैन ने सिर पर लोहे का ताला (Lock) मार दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने इस मामले में अर्ग जैन के खिलाफ सामान्य धाराओं में मारपीट का प्रकरण 50/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।