Bhopal News: कार की टक्कर से जख्मी महिला की मौत

Share

Bhopal News: आरोपी वाहन चालक के खिलाफ दर्ज मुकदमा, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। स्वर्ण जयंती पार्क के नजदीक कार की टक्कर से जख्मी महिला की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। महिला छह दिनों से वेंटीलेटर पर जीवन और मौत से जूझ रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सिर में आई ​थी गंभीर चोट

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार सरोज गिरजे पति रंजीत गिरजे उम्र 54 साल कोलार रोड स्थित शिव जानकी वाटिका (Shiv Janki Vatika) कॉलोनी में रहती थी। सरोज गिरजे (Saroj Girje) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कर्मचारी हैं। उनके पति रंजीत गिरजे (Ranjeet Girje) भी साथ में नौकरी करते हैं। दंपति 23 फरवरी को नौकरी से छूटकर सब्जियां लेकर घर जा रहे थे। जब वे दोनों मोटर साइकिल से स्वर्ण जयंती पार्क के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार (Car) ने टक्कर मार दी। सरोज गिरजे को सिर में गंभीर चोट आई थी। उनका तभी से इलाज चल रहा था। एके मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल (AK Multi-Specialist Hospital) में 01 मार्च की रात लगभग सवा दस बजे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पूर्व में दर्ज प्रकरण में धाराएं भी बढ़ाई जाएगी। हादसे में रंजीत गिरजे भी जख्मी हुए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: रिश्ते में कांटा बन रहा था होने वाला साला, ऐसे निपटा दिया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!