Bhopal Cop News: ग्रहण और भद्रा के असंतुलित मुहुर्त ने पुलिस की बढ़ाई मुश्किलें

Share

Bhopal Cop News: होलिका दहन पर निगरानी के लिए शहर के सारे थानों में विशेष पेट्रोलिंग पार्टियां बनीं,भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक,जगह—जगह सुरक्षा समितियों की बैठक जारी, डीजे साउंड और सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचे उसके लिए दी जा रही समझाईश

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारत में मंगलवार यानि 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण है। जिस कारण होलिका दहन 02—03 मार्च की दरमियानी रात ही होगा। होलिका दहन का समय भी रात एक बजे के बाद है। इसलिए पुलिस थानों (Bhopal Cop News) में बनी विशेष पेट्रोलिंग पार्टी को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, होलिका दहन का समय सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात सवा एक बजे के बाद का है। इधर, भोपाल पुलिस ने धुरेडी वाले दिन के लिए भी रणनीति बना ली है।

अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया गया

जानकारी के अनुसार श्री हिन्दू उत्सव समिति (Shri Hindu Utsav Samiti) समेत कई अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करके भोपाल पुलिस कई दिनों से संवाद कर रही है। होलिका दहन करने वाली सभी समितियों को हादसे और दुर्घटनाओं से निपटने के लिए भी सचेत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने बिजली के तारों से दूर, हरियाली वाले वृक्ष की जगह गो—काष्ठ की होली जलाने की अपील की है। होलिका दहन का स्थान ऐसी जगह पर चिन्हित करने के लिए बोला गया हैं जहां प्राकृतिक संपदा, सरकारी संपत्ति या अनहोनी वाले स्थल को चिंगारी पहुंचकर नुकसान न कर सके। हुरियारों की टोली के बीच असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए सभी थानों में एफआरवी (FRV) के लिए कई निजी वाहनों को अधिगृहण किया गया है। राजधानी में लगभग 1500 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक थाने में चार—चार विशेष निगरानी पार्टी बनाई गई है। सभी थानों को पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया गया है। इसके अलावा किसी भी विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पुलिस नियंत्रण कक्ष में अतिरिक्त बटालियन तैयार रहेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इस्लाम नगर में दो बाइक आमने—सामने टकराई, एक की मौत 

फायर—ब्रिगेड और अस्पताल भी मुस्तैद

होली दहन और धुरेडी को लेकर जिला अस्पताल और फायर ब्रिगेड की टीम भी तैयार है। किसी भी अनहोनी होने पर जगह—जगह दमकलों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अस्पताल में सारे स्टाफ को चौबीस घंटे कार्य में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। अस्पताल में रंग के दौरान त्वचा से संबंधित समस्याओं के निराकरण और आंख में रंगों से होने वाले नुकसान से संबंधित निदान के काम आने वाली दवाओं का पूर्व में ही भंडारण कर लिया गया है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

सोमवार—मंगलवार को होलिका दहन के बाद चंद्र ग्रहण का साया होने के चलते 04 फरवरी को रंग का पर्व मनाने पर हिन्दू उत्सव समिति (Hindu Utsav Samiti) की सहमति बनी है। इस दिन जगह—जगह जुलूस भी निकाले जाएंगे। इसलिए शहर में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों को नगरीय अंतरिक क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बुधवार को धुरेडी का जुलूस दयानंद चैक से प्रारंभ होकर जुमेराती गेट, छोटा भैया कार्नर, घोडा नक्कास, कुन्दन नमकीन मार्ग, गणेष चैक मंगलवारा, जैन मंदिर रोड, इतवारा, इलेक्ट्रानिक मार्केट, चिंतामन चैक, पीपल चैक, लखेरापुरा, भवानी चैक, सिंधी मार्केट, पुराना पोस्ट आॅफिस होते हुये जनकपुरी पर समाप्त होगा। जुलूस के दौरान चल समारोह में पुराना शहर की यातायात डायवर्सन व्यवस्था सुबह आठ बजे से लागू रहेगी। सभी प्रकार के अनुमति प्राप्त भारी वाहन व सवारी वाहन मोती मस्जिद चैराहे से बुधवारा चौराहे की ओर, तलैया तिराहा से बुधवारा की ओर, भारत टाॅकिज से इतवारा की ओर, चौकी इमामबाडा से जुमेराती की ओर, नादरा बस स्टेण्ड से घोडा नक्कास की ओर, अल्पना तिराहे से नादरा बस स्टेण्ड की ओर, भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टेण्ड की ओर, काजीकेम्प से सिंधी काॅलोनी की ओर प्रतिबंधित रहेंगें। इन स्थानों का वाहन व्हीआईपी रोड से संचालित चलेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: कंपनी का एचआर कर्मचारियों की सैलरी निकालकर भागा

ड्रोन से भी होगी निगरानी

जिन मार्गों से चल समारोह गुजरेगा उसके बहुमंजिला भवनों में पुलिस की तरफ से चौकसी की जाएगी। इसके अलावा दूरबीन से लैस कर्मचारी कई जगहों पर तैनात किए जाएंगे। पुलिस की तरफ से चल समारोह के दौरान ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए सीसीटीएनएस कंट्रोल रुम और स्मार्ट सिटी कंट्रोल रुम से भी पुलिस और प्रशासन पल—पल की गतिविधियों पर चौकसी रखेगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!