Bhopal Fraud News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का लालच देकर जालसाजी

Share

Bhopal Fraud News: तीन किस्त में तेरह लाख रुपए आरोपियों ने ट्रांसफर कराए, जीरो पर दर्ज की गई एफआईआर

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति से तेरह लाख रुपए ऐंठ लिए गए। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले पीड़ित ने राष्ट्रीय हेल्प लाइन पर जाकर जीरो पर ई—एफआईआर दर्ज कराई थी।

जालसाजों ने वर्चुअल खाता खुलवाया

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार सुरेश आदीमूलम पिता आदी मूलम उम्र 58 साल दीप नगर (Deep Nagar) के नजदीक शिवलोक फेज—5 में रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में लेखा अधिकारी है। इससे पहले वे एक राजनीतिक दल के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। सुरेश आदीमूलम (Suresh Adimulam) शेयर ट्रेडिंग का भी काम करते हैं। उन्हें 2 फरवरी को व्हाट्स एप पर संदेश आया था। जिसके बाद उन्हें शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) के लिए एक अनजान व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमें कई सदस्य भी थे। उन्हें 20 से 100 गुना मुनाफा दिखाकर झांसे में लिया गया। जिसके बाद जालसाजों ने उनका वर्चुअल खाता खुलवाया। उन्होंने तीन किस्त में 13 लाख रुपए जमा कर दिए। सुरेश आदीमूलम के अनुसार ग्रुप में लगभग 67 लोग जुड़े थे। फर्जीवाड़े का अहसास होने पर उन्होंने 1930 पर मदद मांगी थी। जिसके बाद ई—जीरो एफआईआर दर्ज करके प्रकरण अवधपुरी थाने को भेजा गया। जिसमें पुलिस ने 28 फरवरी को प्रकरण 67/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!