Bhopal News: कार ड्रायवर की चूक ने बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया, थाने पहुंचा मामला

भोपाल। यदि हम घर में होते हैं तो स्वच्छ वातावरण चाहते हैं। इसलिए जीवन में अनुशासन बहुत ज्यादा मायने रखता है। यही नियम सड़क पर चलते वक्त भी लागू होता है। लेकिन, हम सार्वजनिक संपत्ति को उतना ज्यादा महत्व नहीं देते। जितना हम अपने घर और उसके आस—पास देते हैं। यह बात हम यूं ही नहीं कर रहे। मामला बेहद रोचक और मानव विकास के अधूरे व्यक्तित्व को उजागर करता है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। हादसे में एक व्यक्ति जख्मी है जो कि अस्पताल में भर्ती है।
एक सप्ताह तक शरीर में रहेगा दर्द
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार मोहन बाथम पिता स्वर्गीय रामदयाल बाथम उम्र 45 साल रोशनपुूरा स्थित ग्वाल मोहल्ला के रहने वाले हैं। मोहन बाथम (Mohan Batham) कैटरिंग में हलवाई का काम करते हैं। वह घर से काम पर जाने निकले थे। मोहन बाथम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आम नागरिकों की मदद से वहां पहुंचाया गया था। यह घटना 22 फरवरी की सुबह साढ़े दस बजे हुई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे सीधे अरेरा हिल्स थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह बाइक (Bike) से जा रहे थे। तभी दुर्गा मंदिर के पास रास्ते में कार (Car) एमपी—04—सीसी—6195 के चालक ने गेट खोल दिया। ऐसा करते वक्त वह गुटखे की पीक सड़क पर मार रहा था। वह संभलता उससे पहले अचानक खुले कार के दरवाजे से उसकी बाइक टकरा गई। जिस कारण उसके हाथ—पैर, अंगुली में चोटें आई है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण 39/26 दर्ज कर लिया है। वह रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।