Bhopal News: भेल के गोल्फ ग्राउंड में युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: इंजीनियरिंग कर रही दलित युवती को मारपीट करके कई बार आरोपी ने की थी ज्यादती, विरोध करने पर जाति से भी अपमानित किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। भेल के गोल्फ ग्राउंड में बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। मामले की पीड़िता पिछले एक महीने से अवधपुरी, महिला थाना समेत अन्य जगहों पर चक्कर काट रही थी। लेकिन, प्रकरण गोविंदपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया। इस मामले में तीन आरोपी बनाए गए हैं जिसमें दो सगे भाई हैं।

शादी को झांसा देकर बनाए संबंध

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है जो कि अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र में रहती है। वह एक निजी कॉलेज से बीई का पाठ्यक्रम कर रही है। उसकी मुलाकात अन्य दोस्तों की मदद से प्रथम शुक्ला (Pratham Shukla) के साथ हुई थी। वह भी निजी कॉलेज में पढ़ता है और भाई प्रतीक शुक्ला (Prateek Shukla) के साथ रहता है। प्रथम शुक्ला ने एक साल पूर्व उसको शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ज्यादती की थी। यह संबंध उसने शादी करने का झांसा देकर बनाए थे। इसके बाद उसके परिवार ने यह बोलकर शादी करने से मना कर दिया कि वह दलित समाज (Dalit Samaj) से आती है। पीड़िता ने इसका विरोध करते हुए पिपलानी, अवधपुरी के अलावा महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, तीनों थाने ने घटना स्थल दूसरे थाना क्षेत्र का होने का बताकर उसे चलता कर दिया। इसके बाद वह गोविंदपुरा थाने में पहुंची। क्योंकि प्रथम शुक्ला ने पहली बार भेल (BHEL) में स्थित गोल्फ कोर्स मैदान (Golf Course Ground) के पिछले हिस्से से प्रवेश करके बनाए थे। पीड़िता ने बताया कि वह शादी की बात न करें और यहां-वहां थाने में जाकर शिकायत न करें बोलकर उसको आरोपी प्रथम शुक्ला के सगे भाई प्रतीक शुक्ला और उसके दोस्त राज मिश्रा (Raj Mishra) ने भी धमकाया था। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 12 फरवरी को ज्यादती, गाली-गलौज, मारपीट, धमकाने के अलावा जाति से अपमानित करने का प्रकरण 76/26 दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मेल नर्स को बंधक बनाकर पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!