Bhopal News: पैरेंट्स के लिए बनना चाहता था बुढ़ापे में लाठी का सहारा, सुसाइड नोट में लिखी बातें

भोपाल। बंसल कॉलेज में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने फांसी लगा ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिससे यह पता चला है कि परिवार गरीब और तंगहाली से गुजर रहा था। वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पिता को संबोधित करते लिखा सुसाइड नोट
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी राजकुमार देसवाली (Rajkumar Deswali) ने 15 अगस्त की रात दस बजे दी थी। उन्होंने बताया कि प्रवीण भादे (Praveen Bhade) पिता गुड्डू भादे उम्र 19 साल बाल विहार आनंद नगर (Anand Nagar) इलाके में रहता था। वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह मूलतः बैतूल (Betul) जिले के मुल्ताई तहसील का रहने वाला था। वह रुममैट कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) के साथ रहता था। घटना के वक्त उसका रुममैट जॉब पर गया हुआ था। उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला था। खिड़की से देखा तो फंदे पर लटका मिला। उसके पिता गुड्डू भादे (Guddu Bhade) हम्माली करते हैं। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने पिता को संबोधित करते लिखा है कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। उससे वह नहीं हो सका जिसकी अपेक्षा माता—पिता करते थे। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरिकृष्ण बैरागी (HC Harikrishna Bairagi) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस ने मर्ग 47/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।