Bhopal News: सड़क किनारे मिली वृद्ध की लाश

Share

Bhopal News: रहवासियों ने बहनों और भाईयों को बताया, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
File Image

भोपाल। सड़क किनारे एक वृद्ध की लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को अभी तक संदेहास्पद बातें कोई पता नहीं चली है। इसलिए पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

संत की तरह था हुलिया

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार आनंद नगर (Anand Nagar) के नजदीक कल्पना नगर (Kalpna Nagar) में वृद्ध मृत हालत में मिला था। उसे रहवासियों ने देखा तो वह रवि शंकर कुशवाह (Ravi Shankar Kushwah) पिता रघुवर प्रसाद कुशवाह उम्र 65 साल निकला। वह आनंद नगर के नजदीक गुप्ता कालोनी (Gupta Colony) में रहता था। शव की पहचान उसकी बहन ने की है। पुलिस को जांच में पता चला कि रवि शंकर कुशवाह पांच भाई है। जिसमें कुछ भाई और बहनों के साथ वह कल्पना नगर में रहता था। उन्होंने शादी नहीं की थी। इसके अलावा वे दाढ़ी बड़ी और बाल बड़े रखते थे। हाथों में अंगूठियां और कड़े पहनते थे। उनका हुलिया संत की तरह रहता था। शव को 10 जुलाई की रात नौ बजे सबसे पहले दिनेश परमार (Dinesh Parmar) ने देखा था। मामले की जांच एसआई लोकपाल यादव (SI Lokpal Yadav) कर रहे है। पिपलानी पुलिस ने मर्ग 33/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिर बयान बदलकर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही रेशमा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!