Bhopal News: फिरोजाबाद से लौटा परिवार तो मकान का ताला टूटा पाया

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल समेट ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चोरों ने एक सूने घर का ताला चटका दिया। यहां से चोर सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल समेट ले गए। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। चोरी की यह वारदात एक सप्ताह केे भीतर अंजाम दी गई है। जिसमें पुलिस सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह सामान गया चोरी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार फराज खान (Faraz Khan) पिता अब्दुल रशीद खान उम्र 38 साल का एक मकान टीटी नगर स्थित पंचशील नगर इलाके में भी है। फिलहाल यहां सन सिटी कॉलोनी (Sun City Colony) में फराज खान रहते हैं। वे अशोका गार्डन में स्थित सहज अस्पताल (Sahaj Hospital) में जॉब करते हैं। वे 01 जुलाई को घर में ताला लगाकर फिरोजाबाद चले गए थे। वहां से 08 जुलाई को घर पहुंचे तो उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। घर के भीतर रखा सोने की अंगूठी, सोने की बाली, चांदी की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी का हार समेत अन्य सामान नहीं था। मामले की जांच एएसआई अंतराम यादव (ASI Antram Yadav) कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 428/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Indore Crime : जिस बिल्डिंग के लिए बल्ला उठाया वह तोडऩे का आदेश शिवराज सरकार में हुआ जारी
Don`t copy text!