Bhopal News : बेटियां पैदा होने पर पति ने छोड़ा, नाम देने का झांसा देकर अस्मत लूटी

Share

Bhopal News : परिचित ने मांग भरकर पांच साल किया दुष्कर्म, तीन लाख रुपए ऐंठे और दूसरी युवती से कर ली सगाई

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। दूसरी बेटी पैदा होने के बाद पति ने एक महिला को छोड़ दिया। इसके बाद उससे एक व्यक्ति ने नजदीकियां बढ़ाईं। इतना ही नहीं साथ देने का झांसा देकर मंदिर में मांग भी भरकर शादी कर ली। जिसके बाद वह दोनों बेटियों की परवरिश का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी कपड़े की दुकान चलाता है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध करने पर यह बोला

टीटी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है। वह टीटी नगर थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। समाज के सामने शादी करने का झांसा देकर आरोपी पांच साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। दोनों ने पार्टनरशिप में कपड़े की दुकान भी खोली थी। पिछले दिनों युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। यह जानकारी मिलते ही महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2007 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन जब 2014 में उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह न्यू मार्केट में सेल्स गर्ल का काम करने लगी। इसी दौरान उसका परिचय नीरज यादव (Neeraj Yadav) से हो गया। दोनों के बीच जब नजदीकी संबंध बन गए तो नीरज यादव महिला को काली मंदिर लेकर गया। वहां पर मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। इसके बाद से वह निरंतर दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि वह उससे जल्द ही समाज के सामने शादी करेगा व उसकी दोनों बेटियों की परवरिश भी करेगा।

यह भी पढ़ें:   NLIU Professor Molestation News: मोहंती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी

दोनों के संबंधों के राज किए उजागर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

महिला ने नीरज के साथ मिलकर न्यू मार्केट इलाके में कपड़े की दुकान भी खोली थी। इस दौरान नीरज ने महिला से करीब तीन लाख रुपए भी ऐंठ लिए। पांच साल तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। महिला जब भी समाज के समाने रीति-रिवाज से शादी करने की बात कहती तो युवक कहता कि पहले वह अपना खुद का मकान बनाएगा, इसके बाद ही शादी करेगा। पिछले महीने मई मे उसने एक अन्य लड़की से सगाई कर ली। यह बात जब महिला को पता चली तो उसने आपत्ति जताते हुए सगाई तोडऩे को कहा। नीरज ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो महिला ने उस लड़की के भाई को फोन लगा दिया, जिससे नीरज ने सगाई की थी। महिला ने नीरज और उसके बीच (Bhopal News) सालों से बन रहे शारीरिक संबंध के बारे में पूरी बातें बता दी। यह बात जब नीरज यादव को पता चली तो उसने महिला के साथ मारपीट करते हुए शादी करने से मना कर दिया। महिला ने थाने जाकर पूरे मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: पीएचक्यू के रिटायर्ड लायब्रेरियन के जज्बे को सलाम
Don`t copy text!