Bhopal News : ऑटो एम्बुलेंस चलाने वाले जावेद पर बलात्कार के आरोप

Share

Bhopal News: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई लोगों ने सामाजिक काम को सराहा था

Bhopal News
ऑटो एम्बुलेंस ड्रायवर जावेद-File Photo

भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराकर मशहूर हुए जावेद उर्फ चांद पर बलात्कार का आरोप लगा है। उनके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) सिटी के ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह आरोप शादीशुदा महिला ने लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

घर पर अकेली थी पीड़िता

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में मुकदमा 9 मई की रात लगभग 10 बजे 222/22 धारा 376—2—एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला )दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी जावेद उर्फ चांद है(Zaved@Chaand) । पीड़िता की उम्र 27 साल है। उसने पुलिस को बताया कि लंबे समय से जावेद का उसके घर आना-जाना था। महिला के पति जब अपने काम पर जाते थे तो जावेद बहाने से महिला के घर में आता—जाता था। पीड़िता की बेटी 20 मार्च को जब खेल रही थी। उस वक्त महिला कमरे में अकेली थी। उसी दौरान जावेद वहां आया और डरा-धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद वह अक्सर ही जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ ज्यादती करने लगा। आरोपी जावेद ऑटो चलाता है। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही थी। तब जावेद ने अपने ऑटो को एम्बुलेंस में तब्दील कर दिया था। उसके ऑटो में हमेशा ऑक्सीजन का सिलेंडर मौजूद रहता।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बैंक मैनेजर पर बलात्कार का आरोप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!