Bhopal News: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: एक बाइक पर सवार तीन युवक गिरने से हुए थे जख्मी

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत (Road Mishap) हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में दो अन्य युवक भी जख्मी है। जिन्हें सामान्य चोट आई है। घायल दुर्घटना में मृत व्यक्ति के साले हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

दो दिन बाद तोड़ा दम

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 07 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान महेश उर्फ मनोज पिता धनीराम उम्र 32 साल के रुप में हुई। वह गंजबसौदा में रहता था। फिलहाल मिसरोद स्थित बंगरसिया रोड में रहता था। यहां उसके साथ दो साले आनंद आदिवासी (Anand Adiwasi) और विशाल आदिवासी (Vishal Adiwasi) भी रहते हैं। महेश (Mahesh) अपने दोनों साले के साथ एक बाइक पर सवार होकर गंजबसौदा जा रहे थे। बाइक महेश उर्फ मनोज चला रहा था। बीच में विशाल बैठा हुआ था। दुर्घटना की अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है। तीनों बाइक के फिसलने से गिरे हुए थे। हादसे में आनंद को भी चोटें आई है। यह दुर्घटना 05 जनवरी को हुई थी। तभी से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 01/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: नए आईपीएस का यू—ट्यूब देखकर अनूठा प्रयोग

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!