Bhopal Fraud News: टीचर ने पुलिस को बता दिया कि आखिर वह आगे कैसे है

Share

Bhopal Fraud News: घर से लड़की को भगाकर लव मैरिज करना एक युवक को महंगा पड़ा, आठ महीने बाद जालसाजी का केस दर्ज

Bhopal Fraud News
फाइल फोटो

भोपाल। पुरानी कहावत है गुरु, गुरु होता है और चेला—चेला। मामला लव मैरिज से जुड़ा है जो बेहद रोचक है। एक युवक लड़की को घर से भगा ले गया था। जिसके बाद उसके पिता ने पड़ताल करके पुलिस को आईना दिखा दिया। घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) के राती​बड़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस को इस प्रकरण की जांच में लगभग आठ महीने लग गए।

ठंडे बस्ते में डाल दी थी जांच

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 3 जनवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे 420/465 (जालसाजी और जालसाजी के लिए सजा का प्रावधान) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत राजगढ़ जिले के सरकारी स्कूल टीचर ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी लोकेश मेहर (Lokesh Mehra) और उमेद राठौर (Umed Rathor) है। लोकेश मेहर ने 23 नवंबर, 2020 को साक्षी ढ़ाबा तिराहा के नजदीक मैरिज सेंटर से लव मैरिज (Love Marring Case) की थी। इसके लिए उसने विवाह के लिए आयु से संबंधित प्रमाण पत्र लगाए थे। इसी दस्तावेजों की पड़ताल में जालसाजी का मामला निकलकर सामने आया। दस्तावेज बनाने में उमेद राठौर ने मदद की थी। वह पहले प्रायवेट स्कूल चलाता था। जिसको मान्यता नहीं मिली तो उसको बंद करना पड़ा था। इस पूरे फर्जीवाड़े (MP Cyber Fraud) का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के ससुर ने उसके दस्तावेजों की बारीकी से जांच कराई। यह काम उसने अपने स्तर पर किया था। जिसके बाद वह शिकायत करने थाने पहुंचा था। पीड़ित ने अपना आवेदन जनवरी, 2020 में थाने को दिया था। आरोपी ने नकली जन्म प्रमाण पत्र सेमरी कला पंचायत से बनाया था।

यह भी पढ़ें:   PNB Cheating Case : बैंक के खजांची ने ग्राहकों की रकम से खरीद ली संपत्ति

पिता को इसलिए हुआ शक

Bhopal Fraud News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच की शुरुआत गौतम नगर थाने से हुई थी। दरअसल, नवंबर, 2020 को एक युवती घर से गायब हो गई थी। जिसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लड़की उसी रात मिल गई थी। उसने थाने में लोकेश मेहर से शादी करने की बात बताते हुए दस्तावेज पेश किए थे। उस वक्त भी पिता ने कहा था कि आरोपी लोकेश मेहर जन्मतिथि गलत बता रहा है। उसने जन्म प्रमाण पत्र के लिए उमेद राठौर के स्कूल की मार्कशीट लगाई थी। जिसमें डायस्क नंबर से लेकर स्कॉलर नंबर नहीं था। यह बात लड़की के पिता ने पुलिस को भी बताई। हालांकि पुलिस मानने को राजी नहीं हुई तो पिता ने अपने स्तर पर पड़ताल की। आरोपी लोकेश मेहर ने हर्राखेड़ा के सरकारी स्कूल में 2012 से 2017 के बीच पढ़ाई की थी। जिसमें उसकी उम्र 01 फरवरी, 2001 थी। जबकि शादी के लिए पेश जन्मतिथि में उसने साल 1998 कर दिया था।

शून्य हो सकती है लव मैरिज

पीड़ित पिता ने बताया कि सरकारी सिस्टम से लड़ाई के लिए उसने काफी मशक्कत की थी। लेकिन, पुलिस की तरफ से उसको कोई सहयोग नहीं मिला। इसके अलासा सीएम हेल्प लाइन में भी उसने शिकायत की थी। उसका भी कोई निराकरण नहीं किया गया। पिता का कहना है कि नियमानुसार यह विवाह शून्य होना चाहिए। इसके अलावा हिंदू मैरिज एक्ट के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित ने कहा कि उसको न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। वह उसकी बेटी के साथ छल करके विवाह करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाकर रहेगा। उसने बताया कि वह बेटी से संपर्क भी नहीं रखना चाहता है। पिता को झूठा ठहराकर उसने रिश्ते बनाए है। इसलिए वह उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं। मामले की जांच रातीबड़ थाने में एसआई विजय सिंह वरकौल के पास है। जब उनसे पूरे प्रकरण को लेकर पूछा गया तो वे कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विधायक को गर्म नहीं मिला पानी तो थाने भागे अफसर

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!