Bhopal Minor Abuse: छोटी उम्र का बड़ा कारनामा, नाबालिग को छोड़कर भागा

Share

Bhopal Minor Abuse:  अपनी उम्र से दो साल बड़ी लड़की के साथ बच्चों के लव अफेयर की रोचक कहानी

Bhopal Minor Abuse
सांंकेतिक चित्र

भोपाल। छोटी उम्र का बड़ा कारनामा (Bhopal Minor Abuse)। हैरान मत होना पर यह सच है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। यहां दो बच्चों के बीच लव अफैयर हुआ। दोनों ने इससे आगे कदम उठा लिया। नाबालिग लड़का अपनी से दो साल बड़ी लड़की से प्यार करता था। वह नाबालिग को घर से शादी करने का बोलकर उसको ले गया। उसको लगा शादी तुरंत हो जाएगी। इस बीच लड़की की तलाश परिजन के साथ पुलिस करने लगी। भनक लगते ही नाबालिग उसको छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद दोनों को दस्तायाब कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस की ऐसी स्क्रीप्ट जो 15 दिन में बार—बार ऐसे बदली, लेकिन पूछने और देखने वाला कोई नहीं

गुमशुदगी की दर्ज हुई रिपोर्ट

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे 17 साल की नाबालिग लड़की की मां ने उसकी गुमशुदगी (Bhopal Minor Girl Missing) दर्ज कराई थी। नाबालिग मंदाकिनी इलाके की रहने वाली है। वह कक्षा 5वीं तक पढ़ाई कर चुकी है। मां घरों में सफाई करती है। घटना वाली सुबह वह लड़की को साथ लेकर गई थी। मां काम में लगी थी तभी बेटी गायब हो गई। परिजनों ने अज्ञात व्यकित के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

छोटी उम्र में शादी

परिजनों की रिपोर्ट पर कोलार पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर को सर्चिग पर डाला। उसकी लोकेशन कोलार इलाके में ही मिल रही थी। पुलिस आसपास इलाके में लड़की की तलाश कर रही थी। तभी एक पार्क में लड़की बैठी मिल गई। उसने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला आरोपी जिसे वह पिछले दो साल से जानती है वह उसको लेकर आया था। आरोपी की उम्र 15 साल है। दोनों एक—दूसरे से प्यार करते हैं और भागकर शादी करना चाहते थे। लेकिन, जब लड़के को थाने में रिपोर्ट का पता चला तो वह उसे अकेला छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: मौत से पहले सीएम हेल्प लाइन में मांगी थी मदद

यह भी पढ़ें: मेवालाल पर पुलिस अमानवीयता की दिल दहला देने वाली कहानी

बाल अपचारी को दबोचा

मामले की जांच कर रही एसआई अंजना धुर्वे (SI Anjana Dhurve) ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध (Bhopal Minor Girl Rape Case) भी बने थे। घर वालों के डर से दोनों घर से शादी करने के लिए भागे थे। लड़की ने घर से 2 हजार रूपए और कपड़े भी साथ लिए थे। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार (Kolar Me Balatkaar) कर बाल न्यायालय पेश कर दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!