Bhopal News: दो महिलाओं ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: एक महिला को थी नशे की लत तो दूसरी महिला के परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) खुदकुशी के मामलों से जुड़ी है। हालांकि जीवन में लोगों को संघर्ष करना चाहिए। बावजूद इसके जीवन समाप्त करने के यह मामले पुलिस के पास फिलहाल जांच में है। एक महिला जिसने फांसी लगाई है वह नशा करने की आदी थी। जबकि दूसरी नवविवाहिता ने फांसी लगाई है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या की है।

सात बच्चे भी है

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार तरावली गांव में 50 वर्षीय केसबाई बिजोरी ने फांसी लगा ली थी। इसकी सूचना पुलिस को पति शुक्ला बिजोरी (Shukla Bijori) ने दी थी। घटना 17 जून की दोपहर लगभग दो बजे परिवार को पता चली थी। पुलिस का कहना है कि केसबाई बिजोरी (Kesbai Bijouri) नशा करने की आदी थी। घटना के वक्त पति भी घर पर था। महिला के सात बच्चे भी है। वह सभी अलग रहते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर बैरसिया में पीएम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार बरखेड़ी स्थित पातरा रोड में 17 जून की शाम लगभग छह बजे हेतलबाई पति संजय उम्र 22 साल के फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। यह खबर पुलिस को कंचन ने दी थी। पुलिस ने बताया कि हेतलबाई का मायका गुजरात (Gujrat) में है। गुजरात से परिजन भोपाल आए थे। परिवार का आरोप था कि बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। जिसके बाद शव पीएम के लिए भेज दिया गया। हेतलबाई (Hetal Bai) की दो साल पहले शादी हुई थी। घटना के वक्त पति ठेला लगाता है।

यह भी पढ़ें:   MP Suicide Case: लॉक डाउन में बिहार जाने को नहीं मिला तो फंदे पर झूला मजदूर
Don`t copy text!