Bhopal Murder News: हत्या के बाद दोस्त की मदद से तलाशता रहा लाश

Share

Bhopal Murder News: पति की मौत के बाद लिव इन में रहने वाले व्यक्ति ने निर्मम तरीके से की हत्या

Bhopal Murder News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Murder News) अशोका गार्डन इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला की उसके लिव इन पार्टनर ने बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी उसकी तलाश दोस्त के साथ करता रहा। इसी बीच दोस्त ने पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद इस निर्मम हत्याकांड का खुलासा हुआ।

कई बार पत्थर मारकर किया जख्मी

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 7—8 जून की दरमियानी रात लगभग पौने तीन बजे हत्या का केस दर्ज किया है। यह घटना ललवानी फैक्ट्री के पास 7 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। हत्या 55 वर्षीय लता की पत्थर मारकर की गई है। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव (TI Alok Shrivastava) ने बताया कि आरोपी के साथ महिला भी शराब पीती थी। दोनों के बीच पिछले तीन दिनों से घरेलू कलह चल रही थी। आरोपी सतीश लोधी (Satish Lodhi) को वह खाना नहीं दे रही थी। घटना वाले दिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से आरोपी सतीश ने गाली—गलौज देना शुरु कर दिया। आरोपी ने कई बार पत्थर उठाकर मारना शुरु कर दिया। इसमें से एक पत्थर सिर पर मार दिया। मर्डर करने के बाद आरोपी घुमने निकल गया।

डायल—100 को दी थी सूचना

Bhopal Murder News
सांकेतिक चित्र

पुलिस को जांच में पता चला है कि लता के पहले पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह आरोपी सतीश लोधी के साथ लिव इन में रह रही थी। उसकी बेटियों की भी शादी हो चुकी है। आरोपी सतीश लोधी मूलत: अहमदपुर सीहोर (Sehore) का रहने वाला है। इस पूरे मामले में हत्या का खुलासा काफी मशक्कत के बाद हुआ। आरोपी सतीश लोधी का दोस्त उसके घर आया। उसने बताया कि पत्नी कहीं चली गई है। उसको किसी ने पत्थर मारकर घायल कर दिया है। यह भी उसने बताया। जिसके बाद दोस्त ने पुलिस को सूचना दे दी। लता का शव नाले के नजदीक फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अर्थी सजाने वाले बांस से पति और उसके परिवार को पीटा

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 84 दिन मिले कड़वे घूंट को राजनीतिक स्टंट से भूलाने की सरकारी कोशिश

काफी देर तक घुमाया

हत्या करने की बात सतीश लोधी छुपाता रहा। उसने दोस्त को भी यह बात नहीं बताई थी। पहले पूछताछ सतीश लोधी से हुई थी। उस वक्त उसने पुलिस को बताया था कि पत्नी कहीं चली गई है। दोस्त से पूछा तो उसने पत्थर मारने वाली जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी पुलिस के सामने टूट गया और उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में मंगलवार को पेश किया जाएगा।

Don`t copy text!